spot_img

सोना लूटकांड में गिरफ्तार तौकिर के घर से दो हथियार और 20 गोली बरामद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : हरमू में जेवर कारोबारी के 25 लाख का सोना लूटकांड मामले में गिरफ्तार तौकिर आलम के नगड़ी स्थित घर से आज पुलिस ने दो अवैध हथियार और 20 राउंड गोली बरामद किया। घटना में शामिल तौकिर समेत 7 अपराधियों को पुलिस ने पहले ही धर दबोचा था। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूट से 25 लाख के गहने भी बरामद कर लिए थे। मामले में एक अपराधी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्‍त पिस्‍टल भी आज बरामद कर ली गई। गिरफ्तार अपराधियों में तौकीर के अलावा दिनेश प्रजापति, हरि गोप, जगदीश महतो, करण सिंह, तौकीर आलम और असलम अंसारी शामिल था।

इसे भी पढ़ें : नक्‍सलियों ने देसी रॉकेट लॉन्‍चर से ली 22 जवानों की जान, देखिए तस्‍वीरें

इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर

गिरफ्तार के दौरान भागने के प्रयास में तौकिर घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए रिम्‍स में भर्ती कराया गया था। पुलिस लगातार उससे कई मामलों के संबंध में पूछताछ कर रही थी।

क्‍या था पूरा मामला

लूटकांड का खुलासा करते हुए रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया था कि जेवर व्‍यवसायी जितेंद्र कुमार वर्मा के भाई अनीष कुमार स्‍टाफ ईश्‍वर के साथ सोना लेकर हरमू के विद्यानगर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने हरमू बायपास रोड स्थित बिजली ऑफिस के पास अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए रोका था और पिस्‍टल की नोक पर बैग लूटकर फरार हो गए थे। इस दौरान सीसीटीवी में अपराधी कैद हो गए थे।

एसएसपी ने बताया कि मामले में जेवर व्‍यवसायी के स्‍टाफ की नादानी की वजह से सोना लूटा गया था। व्‍यवसायी के स्‍टाफ ईश्‍वर ने अपने दोस्‍त जगदीश महतो को नादानी में को बताया था कि वह कोलकाता सोना लाने जा रहा है। जगदीश ने इस बात की जानकारी हरि गोप को बतायी। हरि गोप ने दानिश मजहर को बताया कि एक व्‍यवसायी सोना लेकर रांची लौटने वाला है। दानिश ने अपने मामा तौकीर आलम को बताया जो कि एक शार्प शूटर और 14 साल से धानुका हत्‍याकांड समेत कई कांड में फरार था। सभी ने मिलकर दिनेश प्रजापति के घर में लूटकांड की पूरी योजना तैयार की। जिसके बाद करण सिंह, तौकीर और असलम ने एक बाइक पर सवार होकर लूटकांड को अंजाम दिया। मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर सिटी एसपी सौरभ, हटिया एएसपी, अरगोड़ा थानेदार विनोद कुमार समेत अन्‍य पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज समेत मिले कई औ क्‍लू के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। जिसके आधार पर पुलिस तौकीर आलम समेत सात अपराधियों को धर दबोचा। साथ लूट का 25 लाख रुपये का सोने का गहना भी बरामद कर लिया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...