KohramLive Desk : आज के History में हम आपको बताते हैं कि इस तारीख में दुनिया और भारत की कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। कब, कहां, क्या-क्या घटनाएं हुई…
1600: ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
1690: कलकत्ता शहर की स्थापना हुई।
1814: ब्रिटिश सेना ने आज ही के दिन व्हाइट हाउस को आग के हवाले कर दिया था।
1891: थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट प्राप्त किया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में तब्दील हुई।
1914: प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर कब्जा किया।
1954: गहराते राजनीतिक समीकरणों के बीच ब्राज़ील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या कर ली।
1969: वी.वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1974: फखरूद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने।
1991: सोवियत संघ से अलग होकर यूक्रेन एक स्वतंत्र देश बना।
1993: पॉप स्टार माइकल जैक्सन के ख़िलाफ़ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की।
1995: उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 95 की आम जनता के लिए शुरुआत।
1999: पाकिस्तान ने करगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गए 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
2000: बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
2006: अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
Read more:घर जाते वक्त ऑटो पलटने से जूनियर इंजीनियर की मौत
Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो
Read more:जमीन विवाद में मारा गया राजेंद्र, भागलपुर के शूटरों ने मारी थी गोली
Read more:केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्यों
Read more:Hospital में एडमिट हुए अभिषेक बच्चन, श्वेता और बिग बी पहुंचे अस्पताल
Read more:केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्यों
Read more:विद्युत परियोजनाओं को पूरा करने की पहल करें सीएम : अजय मारू












