LockDown से देश को बचाना है, इसे आखिरी विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करे राज्य सरकारें : PM

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : LockDown से देश को बचाना है, इसे आखिरी विकल्प के तौर इस्तेमाल करे राज्य सरकारें। ये कहना है प्रधानमंत्री मोदी का। पीएम आज रात 8 बजकप 45 मिनट में देश को संबोधित कर रहे थे। अने नौ मिनट के संबोधन में पीएम ने कहा –  ‘साथियो! आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वे लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें। लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है। बड़ों को बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से रोकने में बच्चे अहम भूमिका निभा सकते हैं।’

कोरोना की दूसरी लहर से हालात बिगड़े 

पीएम ने कहा, ‘कोरोना के खिलाफ देश आज फिर एक बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। कुछ हफ्ते पहले तक स्थिति संभली हुई थी। अब यह दूसरी लहर तूफान बनकर आ गई। जो पीड़ा आप लोगों ने सही है, जो पीड़ा सह रहे हैं, उसका मुझे पूरा एहसास है। जिन लोगों ने बीते दिनों में अपनों को खोया है, मैं सभी देशवासियों की तरफ से उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। परिवार के एक सदस्य के रूप में मैं आपके दुख में शामिल हूं। चुनौती बड़ी है, लेकिन हमें मिलकर अपने संकल्प, हौसले और तैयारी के साथ इसे पार करना है।’

स्वास्थ्यकर्मियों की पीएम ने की तारीफ

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि ‘साथियो! अपनी बात को विस्तार देने से पहले मैं देश के सभी डॉक्टरों, मेडिकल-पैरा मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी, एंबुलेंस के ड्राइवर, सुरक्षाबल, पुलिसकर्मी सभी की सराहना करूंगा। आपने कोरोना की पहली लहर में भी अपना जीवन दांव पर लगाया था। आज आप फिर इस संकट में अपने परिवार, सुख और चिंताएं छोड़कर दूसरों का जीवन बचाने में दिन-रात जुटे हुए हैं। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि कठिन से कठिन समय में भी हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम सही निर्णय लें, तभी हम विजय हासिल कर सकते हैं। इसी मंत्र को सामने रखकर आज देश दिन-रात काम कर रहा है।’

कोशिश है कि हर जरूरतमंद को मिले ऑक्सीजन

‘इस बार कोरोना संकट में देश के अनेक हिस्से में ऑक्सीजन की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ी है। इस विषय पर तेजी से और पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, प्राइवेट सेक्टर, सभी की पूरी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन मिले। ऑक्सीजन प्रोडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। राज्यों में 1 लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, उद्योगों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है।’ ‘इस बार फार्मा सेक्टर ने दवाओं का उत्पादन बढ़ा दिया है। आज जनवरी-फरवरी की तुलना में कई गुना ज्यादा दवाओं का प्रोडक्शन हो रहा है। इसे अभी और तेज किया जा रहा है। कल भी मेरी देश की फार्मा इंडस्ट्री के प्रमुख लोगों से चर्चा हुई है। प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों की मदद ली जा रही है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे देश के पास इतना मजबूत फार्मा सेक्टर है जो बहुत अच्छी और तेजी से दवाएं बनाता है।’

अस्पतालों में बेड बढ़ाने का तेजी से चल रहा काम

अस्पतालों में बेड की संख्या को बढ़ाने का काम भी तेजी से चल रहा है। कुछ शहरों में ज्यादा डिमांड को देखते हुए विशेष और विशाल कोविड अस्पताल बनाए जा रहे हैं।’

दिये जा चुके हैं वैक्सीन के 12 करोड़ डोज

‘भारत में दो मेड इन इंडिया वैक्सीन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण शुरू किया गया। गति के साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों तक और जरूरतमंद लोगों तक वैक्सीन पहुंचे। दुनिया में सबसे तेजी से भारत में पहले 10 करोड़, फिर 11 करोड़ और अब 12 करोड़ वैक्सीन डोज दिए गए हैं। आज कोरोना से इस लड़ाई में हमें हौसला मिलता है कि हमारे हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स और सीनियर सिटिजन को वैक्सीन का लाभ मिल चुका है।’

18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगेगी

‘साथियों, कल ही वैक्सीन को लेकर एक और अहम फैसला भी हमने किया है। 1 मई के बाद से 18 साल से ज्यादा उम्र के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेट किया जा सकेगा। अब भारत में जो वैक्सीन बनेगी, उसका आधा हिस्सा राज्यों और अस्पतालों को भी मिलेगा। पहले की तरह ही सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन मिलती रहेगी। इसका फायदा हमारे गरीब परिवारों, मध्यमवर्ग, निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों को मिल सकेगा। हम सभी का प्रयास जीवन बचाने के लिए तो है ही, प्रयास का तरीका यही रखा जा रहा है कि आर्थिक गतिविधियां और आजीविका कम से कम प्रभावित हों।’

राज्य सरकारें लोगों का भरोसा जगाए रखें

प्रधानमंत्री ने कहा- ‘वैक्सीनेशन को 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए ओपन करने से शहरी वर्कफोर्स को तेजी से वैक्सीन मिलेगी। श्रमिकों को भी तेजी से टीके मिलेंगे। मेरा राज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें। उनसे आग्रह करें कि वे जहां हैं, वहीं रहें। राज्यों का यह भरोसा, उनकी बहुत मदद करेगा कि वे जिस शहर में हैं, वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा।’

पिछली बार से इस बार हालात अलग

‘पिछली बार जो परिस्थितियां थीं, वो अभी से काफी अलग थीं। तब हमारे पास इस महामारी से लड़ने के लिए कोरोना स्पेसिफिक मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। आप याद करिए, देश की क्या स्थिति थी। कोरोना टेस्टिंग के लिए पर्याप्त लैब नहीं थे, पीपीई का कोई प्रोडक्शन नहीं था, ट्रीटमेंट के बारे में खास जानकारी भी नहीं थी, लेकिन बहुत ही कम समय में हमने इन चीजों में सुधार किया। आज डॉक्टरों ने कोरोना के इलाज की बहुत ही अच्छी एक्सपर्टाइज हासिल कर ली है। वे ज्यादा से ज्यादा जीवन बचा रहे हैं।’

लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है

‘साथियो! आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वे लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें। लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है। हम अपनी अर्थव्यवस्था की सेहत भी सुधारेंगे और देशवासियों की सेहत का भी ध्यान रखेंगे।

धैर्य और अनुशासन से हालात बदलेंगे

प्रधानमंत्री बोले- ‘मैं आपको फिर यह भरोसा देता हूं कि आपके साहस, धैर्य और अनुशासन के साथ आज के हालात को बदलने में देश कोई कसर नहीं छोड़ेगा। आप स्वस्थ रहें, आपका परिवार स्वस्थ रहे, इसी कामना के साथ अपनी बात खत्म करता हूं।’

इसे भी पढ़ें : स्‍वास्‍थ्‍य सचिव केके सोन भी पॉजिटिव, अरुण सिंह को मिला अतिरिक्‍त प्रभार

इसे भी पढ़ें : कोरोना से सहायक निदेशक मेघना रूबी कच्छप की मौत, मां ने भी तोड़ा दम

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...