spot_img

कटी पतंग की डोर से कटा गला, पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौ’त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कटी पतंग की डोर से बाइक पर जाते एक पुलिस सब इंस्पेक्टर दीपक पारथे की गर्दन कटने से मौत हो गई। अचानक उनके गले में चाइनीज मांझा फंस गया, जिससे उनकी गर्दन कट गई और खून बहने लगा। वे बेहोश होकर गिर पड़े और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके प्राण निकल गये। सब इंस्पेक्टर अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दुखद घटना ने उनके परिवार और पुलिस महकमे को सदमे में डाल दिया। चाइनीज मांझा का इस्तेमाल कर पतंग उड़ाने वालों को अब बख्शा नहीं जायेगा। इसके लिये पुलिस की अलग-अलग 18 टीमें बनाई गई है। पुलिस ऐसे लोगों को चिहिंत कर खोज रही है। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के सातारा इलाके के सुधाकर नगर में हुआ। वहीं, इसी तरह की दूसरी घटना पंजाब के अमृतसर में हुई। पवनदीप सिंह की चाइनीज मांझे से गला कटने से मौत हो गई। वह अपने घर का इकलौता बेटा था। वह बाइक से घर से निकला था, लौटते समय अजनाला के पास उसकी गर्दन चाइनीज मांझा में फंस गई। खून से लथपथ पवनदीप करीब आधे घंटे तक रोड पर ही पड़ा रहा। घरवालों का इल्जाम है कि अगर समय पर उसे अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच जाती।

 

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख