बिहार में शराब बंदी के बाद तस्कर नये-नये तरीके से शराब तस्करी कर रहे हैं। शराब तस्करी के लिए तस्कर एंबुलेंस का भी उपयोग कर रहे हैं। शुक्रवार को नियमित जांच अभियान के दौरान गोपालगंज के नगर थाना पुलिस बंजारी मोड़ पर हरियाणा से मुजफ्फरपुर जा रही एक एंबुलेंस से 55 कार्टून शराब बरामद किया। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी हरियाणा के करनाल के निवासी हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।











