माचिस की डिब्बी में हो जाती है पैक ये शानदार साड़ी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: माचिस की डिब्बी में हो जाती है पैक ये शानदार साड़ी। सोशल मीडिया के आ जाने से आम लोगों को टैलेंट दिखाने का काफी मौक मिल रहा है। इसी कड़ी में एक शख्स ने टैलेंट के जरिए ऐसी साड़ी बना दी, जो माचिस की डिब्बी में पैक हो जाती है। शख्स की प्रतिभा देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के एक हैंडलूम बुनकर नल्ला विजय एक ऐसी साड़ी बनाई है, जो माचिस की डिब्बी में फिट हो जाती है। बताया जा रहा है कि ये शानदारी साड़ी उन्होंने मंत्री सबिता इंद्रारेड्डी को भेंट की है। विजय का कहना है उन्हें इस तरह की साड़ी तैयार करने में लगभग 6 दिन लगते हैं। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि अगर मशीन का उपयोग किया जाए तो इस साड़ी को दो दिन में तैयार किया जा सकता है। पारंपरिक करघे से इस साड़ी को तैयार में 12 हजार रुपए खर्च होते हैं। जबकि, मशीन से तैयार करने पर इसमें 8 हजार रुपए खर्च होते हैं।

सोशल मीडिया पर नल्ला की हो रही तारीफ

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब नल्ला ने इस तरह अपना हुनर दिखाया है। इससे पहले साल 2015 में नल्ला अमेरिकी राष्ट्रपति बराक की पत्नी मिशेल ओबामा को ऐसी ही हाथ से बनी सुपर फाइन सिल्क की साड़ी भेंट कर चुके हैं। उस वक्त भी उनकी काफी चर्चा हुई थी। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर जमकर वायरल हो रही है और लोग तारीफ करते हुए मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

Kohramlive : विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद...