ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया में एक स्टोर से लाइफ साइज सेक्स डॉल चुराने का मामला सामने आया है। मेलबर्न शहर में स्थित इस स्टोर से दो चोरों ने आधी रात में एक सेक्स डॉल को चुराया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सेक्स डॉल का नाम किटी है और इसकी कीमत साढ़े चार हजार डॉलर्स यानी लगभग 3.28 लाख थी और इस डॉल का वजन 45 किलो के आसपास था। और ये वारदात सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गई। दोनों लोगों ने सेक्स डॉल के अलावा 10 हजार डॉलर्स के वाइब्रेटर्स भी इस दुकान से चुराए हैं और दोनों ने कुल 15 हजार डॉलर्स यानी लगभग 11 लाख की चोरी की है। यह घटना मेलबर्न के स्टोर में हुई है चोर ने मेटल पोल के सहारे स्टोर में घुसकर खिड़की तोड़ी और फिर वो अंदर स्टोर में घुस गया।
बताया जा रहा है की ऐसा पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया में सेक्सी लैंड स्टोर को लूटा गया हो। इससे पहले साल 2017 में एक चोर ने डोरोथी नाम की सेक्स डॉल को चुरा लिया था और इसकी कीमत भी किटी की कीमत के बराबर ही थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Read More : 17 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा गया पंचायत सचिव
Read More : 500-500 रुपये की गड्डियों में आग लगाकर ताप गया, हंसकर कहा…












