GERMANY : जर्मनी के बर्लिन में तथाकथित एक 51 वर्ष की महिला ने 4 लोगों की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला ओबेरलिन क्लिनिक में विकलांगों की मदद करती थी। अधिकारियों ने बताया कि महिला को ‘जानबूझकर हत्या’ के संदेह में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। घटना एक डार्मिटरी बिल्डिंग के शीर्ष तल पर हुई।
Read More :‘द अनसाउंड’ एक्ट्रेस निहारिका अग्रवाल का ये अंदाज देख हैरान रह जाएंगे आप
अभी जारी नहीं होगी हत्याकांड की सूचना
बताया जा रहा है कि मृतकों के परिवारों को जब तक सूचित नहीं किया जाएगा, तब तक इस हत्याकांड के बारे में कोई भी सूचना जारी नहीं की जाएगी।
Read More : BIG BREAKING : नहीं रहे Rohit Sardana, जानिये मौत की वजह




