spot_img
spot_img
spot_img

इस महिला के कारनामे सुन ठनक जाएगा माथा, ऐसे बनाती थी लोगों को शिकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

अपराधों की लंबी लिस्ट बना चुकी इस जालसाज महिला का नाम सामंथा अजोपार्डी है। 31 वर्ष की इस महिला ने ऐसे कारनामे किए हैं, जिन्हें जानकर हैरान रह जाएंगे। भेष और नाम बदलने में माहिर 31 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई महिला आखिर सलाखों के पीछे पहुंच ही गई। कभी स्कूल गर्ल, तो कभी एथलीट बनकर कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। 

लोगों को अपने जाल में फंसाकार इस महिला के द्वारा आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जाता था। वेबसाइट daily star के मुताबिक आरोपी महिला द्वारा 50 से ज्यादा आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया गया। अदालत ने उसे दो साल की सजा सुनाई है।

गिरफ्तारी के बाद इस महिला को जब कोर्ट में पेश किया गया, तो उसके अधिवक्ता ने बचाव करते हुए कहा कि उसे “गंभीर व्यक्तित्व विकार” की बीमारी है, जिसकी वजह से उसके द्वारा कई अपराध हुए हैं। हालांकि उस पर सबसे गंभीर मामलों में बच्चा चोरी का आरोप लगा है। (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)

अजोपार्डी अपने नवीनतम घोटाले में तब पकड़ी गई, जब वह नवंबर 2019 में बेंडिगो में 10 महीने और चार साल की बच्ची के साथ एक स्कूली छात्रा की ड्रेस में मिली। वह बच्चों के फ्रांसीसी माता-पिता को यह धोखा देने में कामयाब रही कि वह एक पेशेवर नैनी है और उन्हें बताया कि वह उन्हें पिकनिक पर ले जा रही है। पिकनिक के बजाय अज़ोपार्डी उन्हें एक स्वास्थ्य क्लिनिक में ले गई और कर्मचारियों को बताया कि वह 14 साल की गर्भवती है, जिसके साथ उसके रिश्तेदार ने दुर्व्यवहार किया है। (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)

इतना ही नहीं अपनी झूठी कहानी को सही साबित करने के लिए उसने एक अंजान शख्स से फोन भी करा दिया। हालांकि एक स्टाफ सदस्य ने जालसाज महिला को पहचान लिया और पुलिस को बुला लिया, जिसके बाद में विक्टोरिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अजोपार्डी के अपराधों की कहानी यहां समाप्त नहीं होती है। (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)

अजोपार्डी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी टॉम जार्विस और उनकी पत्नी जैज को भी अपने जाल में फंसाया। उसने इस दंपति को अपना नाम साका बताते हुए कहा कि वह अमेरिका से है। उसने यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गई। इतना ही नहीं अज़ोपार्डी ने 2014 में डबलिन में भी खूब सुर्खियां बटोरीं, जब उसे तस्करी की शिकार होने का नाटक करते हुए सड़क पर घूमते हुए देखा गया। (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,