Ormanjhi : रांची से रामगढ़ की तरफ जाती यात्री बस ने रोड पार करते बाइक सवार अखिलेश्वर महतो को अपनी चपेट में ले लिया। बस का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। सहसा लोगों को यकीन नहीं हुआ कि अखिलेश्वर महतो बचे होंगे। खुदा का शुक्र है कि वे बच गये। उन्हें जिंदा देख लोगों के मुख से हौले से केवल इतना ही निकला कि हेलमेट ने बचा ली उनकी जान। आसपास से जुटे लोगों ने बस का पीछा कर उसे टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। बेतरह जख्मी बुजुर्ग अखिलेश्वर महतो को ओरमांझी स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज के लिये दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। जख्मी अखिलेश्वर महतो ओरमांझी के बरतुआ गांव के रहनेवाले हैं।
इसे भी पढ़ें :पलामू बालिक गृह में महापा’प, दो अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :खूंटी और चाईबासा पर हुकूमत करने वाले का एन’काउंटर
इसे भी पढ़ें :यूं चलते-चलते आ गई मौ’त, रोड में बवाल…
इसे भी पढ़ें :अगले तीन रोज में झारखंड मंत्रिमंडल का गठन, चौंकायेंगे ये चेहरे…








