spot_img

दनुआ से देवघर रवाना हुई आस्था की उड़ान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chauparan(Krishna Paswan) : श्रावण मास की पावन बेला में आस्था की गूंज हर दिशा में सुनाई दे रही है। हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के चोरदाहा पंचायत स्थित दनुआ गांव से दर्जनों युवाओं का कांवरिया जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। रवानगी से पहले सभी कांवरियों ने गांव के शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया। मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष सुखेदव पासवान ने कहा, “श्रावण मास में देवघर नगरी पूरे देश में शिवभक्ति का केंद्र बन जाती है। यह हमारे गांव के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां के युवा बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने जा रहे हैं।” उन्होंने बताया कि यह जत्था सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेगा। इस श्रद्धा यात्रा में सुरेंद्र केशरी, ब्रजेश गुप्ता, सौरभ विश्वकर्मा, दिलीप यादव, राजेश गुप्ता, सन्नी गुप्ता, मुन्ना सिंह, सोनू केशरी समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए। कांवरियों के चेहरों पर भक्ति की चमक और बोल बम के नारों से गूंजता माहौल लोगों को भी शिवभक्ति से जोड़ गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच

Kohramlive : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...