कोडरमा: हेमकुंट नामक बस पटना से कोलकाता जा रही थी। इसी दौरान कोडरमा बाजार के पास सामने से एक ट्रक आ गया। ड्राइवर कुछ समझ पाता कि इससे पहले ही बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 18 लोग जख्मी हो गए।इनमें से तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई, जिसमें एक बच्ची भी शामिल है।बच्ची को रिम्स रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : अश्लील कंटेंट देखा तो खैर नहीं, UP पुलिस ने तैयार किया डिजिटल चक्रव्यू
इसे भी पढ़ें : बड़े पैमाने पर दारोगा और जमादारों का तबादला, जानिए कौन कहां गए







