spot_img

बहू ने तंत्र-मंत्र सिद्धि के लिए चढ़ा दी अपने ही ससुर की…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

उत्तर प्रदेश: तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंसकर एक बहू ने अपने ही दिव्‍यांग ससुर भगवान दास की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। घटना के वक्त परिवार के अन्य लोग पड़ोस के गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। परिजन जब लौटे तो उन्‍हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी की है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो उसे मृतक की बहू पर शक हुआ। घटनास्थल पर मिले पूजा-पाठ की सामग्री से पुलिस को बलि दिए जाने की आशंका हुई। पुलिस ने वारदात के समय घर में मौजूद बहू को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने सारे राज उगल दिए।

पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि महिला दावा करती थी उसके ऊपर देवी आती है, इसलिए वह तंत्र मंत्र में लीन रहती थी। देवी के आदेश से ही वह किसी भी काम को अंजाम देती है। उसके ससुर पिछले 3 सालों से लकवाग्रस्त थे। यही वजह है कि महिला को उनकी सेवा करनी पड़ती थी, जिससे उसके तंत्र मंत्र की क्रिया में बाधा उत्पन्न होती थी। पुलिस ने आरोपी बहू को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : झाड़ी से आ रही थी रोने की आवाज, देखा तो फटी रह गईं आंखें…

इसे भी पढ़ें : तीन Lakh के जाली नोट के साथ चार गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...