TRENDING: थाइलैंड में पुलिस ने एक सेक्स-ड्रग्स पार्टी पर छापा मारने के बाद 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पार्टी बैंकाक में चल रही थी। इस पार्टी में कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। इस मामले में पुलिस को जानकारी मिली थी कि बैंकाक के वांग थोंगलैंग जिले में इस पार्टी का आयोजन कराया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही 30 पुलिस अधिकारियों ने पीपीई किट पहनी और लोकेशन पर छापा मारने पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें इस पार्टी से ड्रग्स और इंजेक्शन्स भी मिले हैं, जिससे साफ होता है कि इस पार्टी में सेक्शुएल एक्टिविटी के अलावा ड्रग्स भी लिए जा रहे थे।
Read More :झारखंड में 3 जून तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां
कुछ हफ्तों में फिर बढ़ने लगे कोरोना के केस
गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से थाइलैंड ने कोरोना वायरस महामारी पर बॉर्डर शटडाउन, सख्त क्वारंटीन प्रोटोकॉल और टेस्टिंग के सहारे काबू पाया हुआ था, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में इस देश में कोरोना के केसेस में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, थाइलैंड में 1 लाख 29 हजार केस एक्टिव हैं।
Read More :झारखंड में एक सप्ताह और बढ़ सकता है स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह














