spot_img
spot_img
spot_img

आतंकी आरिज ने फांसी की सजा को दिल्ली HC में किया चैलेंज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : इंडियन मुजाहिद्दीन का आतंकी आरिज खान।2008 में बाटला हाउस एनकाउंटर का दोषी। दिल्ली के साकेत कोर्ट से मिली है फांसी की सजा। इसी साल 8 मार्च को साकेत कोर्ट ने बाटला हाउस एनकाउंटर को रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस मानते उसे फांसी की सजा सुनाई थी। अब उसने इस सजा को दिल्ली हाईकोर्ट में चैलेंज किया है।

Read more:  दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की नातिन सायशा बनीं मां, दिया बेटी को जन्म

11 लाख का कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

इसके अलावा साकेत कोर्ट ने आतंकी आरिज खान पर 11 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसमें से 10 लाख रुपये शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा के परिवार को दिए जाने का आदेश दिया। इस मामले में एक और दोषी शहजाद अहमद को 2013 में सजा सुनाई गई थी, जबकि 2 साथी आतिफ आमीन और मोहम्मद साजिद उसी मुठभेड़ में मारे गए थे।

Read more: जवानों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, 3 जवान जख्मी

नेपाल भाग गया था आरिज

एनकाउंटर केस के बाद आरिज नेपाल भाग गया था। दस साल बाद साल 2018 में उसे नेपाल से गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि आरिज खान का नाम 2008 में दिल्ली -जयपुर- अहमदाबाद और यूपी की अदालतों में हुए धमाकों में भी मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल था। इन सभी धमाकों में कुल 165 लोगों की जान गई थी, जबकि 535 लोग घायल हुए थे।

Read more: कभी चुनती थी लकड़ी, आज पूरा देश कर रहा सलाम

क्या है बाटला हाउस एनकाउंटर

 बाटला हाउस एनकाउंटर 19 सितंबर 2008 की सुबह हुआ था। तब स्पेशल सेल को एक सूचना मिली थी कि इंडियन मुजाहिद्दीन के कुछ आतंकी बाटला हाउस इलाके के एक मकान में छिपे हुए हैं। इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी उस वक्त मौके पर पहुंचे और आतंकियों को घेरने का प्लान बनाया। तब आतंकियों के साथ बाटला हाउस के मकान नंबर L-18 में मुठभेड़ हुई, दो आतंकी मारे गए, जबकि इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे। तब से अबतक ये मामला अदालत में चल रहा था।

Read more: 5 दिन से लापता था युवक, इस हालत में मिला कि सब रह गये दंग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...