Chouparan(Krishna Paswan) : झारखंड-बिहार बॉर्डर चौपारण के चोरदाहा चेक पोस्ट के पास घंटों से रोड जाम है। महाकुंभ मेला को लेकर बाय रोड आने-जाने वाली गाड़ियों को लेकर यह हाल हुआ है। मौके पर चौपारण पुलिस डटी हुई है। चौपारण के थानेदार अनुपम प्रकाश दलबल के साथ मौके पर मौजूद हैं। वहीं पुलिस ने आम जनों खासकर युवाओं से अपील करते हुये रोड जाम हटाने में मदद करने का आग्रह किया है। पुलिस ने कहा कि हमें सड़क पर वालंटियर्स की आवश्यकता है। ताकि जाम में फंसे लोगों को मदद जैसे पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा सके। विशेष कर बच्चों एवं महिलाओं की मदद करें तथा जाम हटाने में भी सहयोग करें। पुलिस कि अपील पर कई युवा सहयोग के लिए आगे आये।
इसे भी पढ़ें :सांसद बोले, इस मकसद से काम कर रही है भाजपा…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…











