Kohramlive : तेलंगाना हाई कोर्ट (Telangana High Court recruitment) में अलग-अलग पदों पर करीब 1 हजार वैकेंसी निकाली गई है। 8 जनवरी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी है।
तेलंगाना हाई कोर्ट की तरफ से जारी किये गये नोटिफिकेशन के अनुसार, कोर्ट मास्टर के 12 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के 11, असिस्टेंट के 42, एग्जामिनर के 24, टाइपिस्ट के 12, कोपिस्ट के 16, सिस्टम एनालिस्ट के 20, ऑफिस सबऑर्डिनेट के 75, स्टेनोग्राफर ग्रेड II के 45, जूनियर असिस्टेंट के 340, फील्ड असिस्टेंट के 66, प्रॉसेस सर्वर के 130, रिकॉर्ड असिस्टेंट के 52 और ऑफिस सबऑर्डिनेट के 479 पद के लिये वैकेंसी निकाली गई है।
Telangana High Court recruitment : वैकेंसी से जुड़ी जानकारी
आयु सीमा: इसके लिए आयु सीमा 18 से 34 साल रखी गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2024 के आधार पर होगी।
लिखित परीक्षा: कुछ पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा ली जायेगी, इसमें टोटल 90 प्रश्न पूछे जायेंगे। 50 प्रश्न जीके के और 40 प्रश्न सामान्य अंग्रेजी के होंगे। एक प्रश्न पर एक अंक दिया जायेगा और टोटल 120 मिनट का समय मिलेगा।
आवेदन शुल्क: जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपया एवं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस एक्स सर्विसमैन को 400 रूपया शुल्क लगेगा।
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो








