Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में पांच दिनों से चल रही शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु के प्रदीप कुमार आरए बाजी मार गये। प्रथम स्थान पर रहें प्रदीप को 75 हजार रुपए नकद और चैंपियन ट्रॉफी मिली।
हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के परीक्षा हॉल में सेकंड एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। मौके पर पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के द्वारा किया गया। मंच का संचालन संघ के सचिव मनमीत अकेला के द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप पर हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे, अडानी ग्रुप से कुमार विवेक, पर्यावरण मित्र सुरेंद्र प्रसाद सिंह और टूर्नामेंट के निदेशक करण जायसवाल शामिल हुये और विजेताओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया। पांच दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पर तमिलनाडु के प्रदीप कुमार आरए रहें। उन्हें 75 हजार रुपए का नगद और चैंपियन ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं दूसरे स्थान पर अर्घ्य सेन पश्चिम बंगाल 8 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रहें उन्हें 50 हजार का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई एवं तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल के अर्पण दास रहें। इन्हें नगद 30 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। चौथे स्थान पर कुमार गौरव को 18 हजार रुपये और ट्रॉफी, पांचवें स्थान पर निगेश को 13 हजार रुपये और ट्रॉफी, छठे स्थान पर ज्योत्षनाव तालुकदार, सातवें स्थान पर श्रीहान साबत, आठवें स्थान पर प्रदीप घोष, नौवें स्थान पर मरियम फातिमा और दसवें स्थान पर रूपम मुखर्जी रहें। अंडर 15 के प्रथम स्थान पर तेजस शांडिल्य, दूसरे स्थान पर कृष्ण कुमार, तीसरे स्थान पर रुद्रासीश सोम रहें। अंडर 9 प्रथम स्थान पर मोहित शर्मा, दूसरे स्थान पर देवांश केशरी, तीसरे स्थान पर ऋषि राज रहें। बेस्ट फीमेल में प्रथम स्थान आयुस्री सरकार, दूसरे स्थान अवनी कुमारी, तीसरे स्थान पर श्रद्धा स्मारणिका नंदा रहीं। स्पेशली एबल्ड प्लेयर में नभनील दास व सोनू बिस्ट और बेस्ट ग्रोइंग चाइल्ड अमायरा अदिति रहें। NTPC एवं अडानी ग्रुप के सहयोग से यह टूर्नामेंट सफल रहा। प्रतियोगिता में आर्बिटर के रूप में विशाल मिंज, अनीश अंसारी, अमित, टेंभूरेन ,अभिषेक,विक्रम, विकास, आशीष राज, विनोद कुमार साव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पांच दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में भारत के कुल 14 राज्यों के विभिन्न हिस्से से करीब 320 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 6 साल से लेकर 75 साल के खिलाड़ी शामिल हुए। कुल 160 टेबल में प्रतिदिन दो राउंड का खेल हुआ। बीते 22 नवंबर को इस टूर्नामेंट का उद्घाटन हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया था और 26 नवंबर को इसका विधिवत समापन हुआ। इस दौरान 5 दिनों तक विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर सैंकड़ों खिलाड़ियों से गुलजार रहा। खिलाड़ियों के साथ उनके माता-पिता भी पहुंचे थे। दो खिलाड़ी व्हील चेयर पर बैठकर शतरंज की चाल चलते नजर आए तो इनके शतरंज के जज्बे और जुनून ने सबको आकर्षित किया। हजारीबाग का विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में विविधताओं में एकता के साथ लघु भारत का दर्शन कराने में यह टूर्नामेंट कामयाब हुआ। जहां बोली-भाषा से ऊपर खेल का अनोखा प्रेम सबके दिलों में रचता बसता दिखाई दिया ।
कार्यक्रम के विधि व्यवस्था एवं आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका टूर्नामेंट
डायरेक्टर सह संघ के उपाध्यक्ष करण जायसवाल हजारीबाग शतरंज संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह संघ के उपाध्यक्ष अनूप भाई वर्मा, संजय सिंह, सहसचिव ब्रजेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजन साहा, सदस्य रवि रंजन, राजू मेहता,शत्रुघ्न कुमार पांडेय,मंजरी कुमारी, शिवांगी कुमारी एवं सोनम कुमारी विशेष सहयोग रहा ।
टूर्नामेंट के सफलता में निदेशक करण जायसवाल की भूमिका अहम
उक्त टूर्नामेंट के निदेशक के दायित्व का निर्वहन करते हुए युवा करण जायसवाल ने खिलाड़ियों को रहने- खाने और खेलने के साथ आवागमन में किसी प्रकार की कोई कमी ना हो इसका विशेष ध्यान रखा। जहां एक ओर टूर्नामेंट के दौरान लगातार पांच दिनों तक आयोजन स्थल में खुद करण जायसवाल डटे रहें। वहीं आवासन से लेकर परिवहन तक में उनकी विशेष सहभागिता देखी गई। आयोजन के समापन के बाद भी अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को किसी गंतव्य एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन तक भेजने में खुद की गाड़ी का भी इस्तेमाल उन्होंने किया। सफल आयोजन के बाद करण जायसवाल ने बताया कि खेल के प्रति उनकी दीवानगी बचपन से ही रही है यही वजह है कि अब खेल नहीं पाते तो खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए खेल के आयोजनों में अपनी महत्ती भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया की ऐसे राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतिस्पर्धा के आयोजन में हजारीबाग जैसे छोटे शहर मेजबानी करता है यह अपने आप में बड़ी बात है। ऐसे आयोजन से हमारे यहां के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के मेधावी खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनके अनुभव को प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया की हाल ही तीरंदाजी का राजकीय स्तर का टूर्नामेंट का हजारीबाग मेजबानी किया और अब चेस का राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट का सफल आयोजन से हमारा मनोबल बढ़ा है। करण जायसवाल ने यह भी बताया की निश्चित रूप से आने वाले समय में अन्य खेलों में भी ऐसे आयोजन कराने का हमारा प्रयास रहेगा ताकि हजारीबाग खेल के क्षेत्र में भी विकसित हो और यहां के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरें ।






