ऐसा सड़क हादसा! कार के हो गए दो टुकड़े

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली:  एक रोड एक्सीडेंट के बाद एक कार की जो फोटो सामने आई हैं, वैसी शायद ही कम लोगों ने देखी हों।  11 जून को छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे पर एक किआ सेल्टोस एक भीषण दुर्घटना में शामिल हो गई। हादसे के बाद कार के दो टुकड़े हो गए। हादसे की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस हादसे में तीन लोग मारे गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेल्टोस में पांच लोग सवार थे। यह उस समय एक पुल से टकरा गई जब इसके चालक ने अचानक सामने आए मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश की। पिछली सीट पर बैठे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और सह-चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

 

हादसे के बाद किआ सेल्टोस का दो भागों में विभाजित हो जाना चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग एसयूवी की बिल्ड क्वालिटी और सुरक्षा पर भी सवाल उठा रहे हैं। यहां ये भी हो सकता है कि बचाव दल ने लोगों को बाहर निकालने के लिए सेल्टोस को काट दिया हो। लेकिन, पुलिस के मुताबिक पुल से टकराने के बाद एसयूवी दो हिस्सों में बंट गई।

किआ सेल्टोस को अगस्त 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था। तब से यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों में से एक रही है। किआ इंडिया ने हाल ही में अपडेटेड सेल्टोस को 9.95 लाख रुपए से 17.65 लाख रुपए की कीमत में पेश किया है।

इसे भी पढ़ें :मिजोरम में दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली के मुखिया का निधन, परिवार में 38 पत्नियां, 89 बच्चे

इसे भी पढ़ें :#Girlfriend से मिलना है, वीकेंड पर चालू रहेगी Metro? दिल्‍ली मेट्रो ने शख्‍स को दिया दिलचस्‍प जवाब

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,

Akshaya Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर महासंयोग, आज इनपर बरसेगी असीम कृपा…

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि… यानी अक्षय तृतीया(Akshaya Tritiya), जिसे सनातन परंपरा में कभी न खत्म होने वाले पुण्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस बार 19 अप्रैल, रविवार को यह पर्व ऐसे शुभ संयोगों

Jubin Nautiyal : चुपके से रचाई शादी, फैंस बोले, दिल खुश हो गया…

अपनी आवाज से दिलों को छू लेने वाले, हर दर्द को गीत बना देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल(Jubin Nautiyal) अब अपनी