Patna : पटना में जमीनी विवाद के दौरान एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारना महिला दारोगा को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही बिहटा थाना में पदस्थापित दारोगा श्वेता भारती को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पटना पश्चिम सिटी SP भानु प्रताप सिंह ने की। मामला 24 जनवरी का है, जब श्रीरामपुर गांव में रास्ते को लेकर हुये विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान दारोगा श्वेता भारती ने प्रवीण नामक युवक को थप्पड़ मार दिया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया। वायरल फुटेज के आधार पर जांच टीम गठित की गई और महिला दारोगा के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। SP ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है, चाहे वह वर्दी में ही क्यों न हो।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारते हुए देखा गया।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत जाँच की गई, जाँच में पुष्टि हुई कि वायरल वीडियो #बिहटा थाना का है।
पुलिस प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक कर्मी को अनुशासन, संयम,… pic.twitter.com/77gr13BbKk
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) February 1, 2026












