spot_img

मुंह खोलने से लॉक होगा स्मार्टफोन, मुस्कुराने से भी हो जाएंगे कई काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk: Android 12 में नया फीचर आया है, जिसके तहत यूज़र्स अपने स्मार्टफोन को फेस एक्सप्रेशन से कंट्रोल कर सकेंगे. कैमरा एक्शन में होमपेज पर जाना, बैक स्क्रोल और फॉरवर्ड और सेलेक्ट करना शामिल है.

Google अपने आने वाले नए ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) एंड्रॉयड 12 (Android 12) के लिए नए एक्सेसिबिलिटी फीचर पर काम कर रहा है. टेक वेबसाइट XDA डेवलपर्स के मुताबिक इस नए फीचर के तहत यूज़र्स अपने फोन को फेस एक्सप्रेशन से कंट्रोल कर सकेंगे. कैमरा स्विच फीचर, एंड्रॉयड एक्सेसिबिलिटी सुट ऐप की एक एक्सेसिबिलिटी सर्विस है, जो अलग-अलग कंट्रोल के लिए सेटिंग जेसचर को सपोर्ट करती है. उदाहरण के तौर पर यूज़र कब मुंह खोलेगा और नोटिफिकेशन ओपेन करने के लिए कहेगा डिटेक्ट कर सकता है. इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक यूज़र्स अपनी आईब्रो चढ़ा कर होमस्क्रीन पर वापस भी जा सकते हैं.

फेस जेसचर कई तरह के हो सकते हैं, जिसमें मुस्कुराना, मुंह खोलना, और लेफ्ट, राइट और ऊपर देखना शामिल है. कैमरा एक्शन में होमपेज पर जाना, बैक स्क्रोल और फॉरवर्ड और सेलेक्ट करना शामिल है. जेसचर कितना सेंसिटिव होगा, यूज़र्स ये भी सेलेक्ट कर सकते हैं.

स्मार्टफोन का ये फीचर एडिशनल बैटरी का इस्तेमाल करेगा

नए फीचर के लिए डिवाइस के कैमरे को चालू करने की आवश्यकता होगी, और एंड्रॉयड 12-सक्षम डिवाइस एक स्टेटस बार दिखाएगा जो दर्शाता है कि कैमरे का इस्तेमाल किया जा रहा है. हालांकि ये फीचर एडिशनल बैटरी का भी इस्तेमाल करेगा.यानी कि ये फीचर आपके फोन की बैटरी को जल्दी ड्रेन कर देगा. इसलिए दिए गए स्क्रीनशॉट से पता चला है कि यूज़र्स को ये सलाह दी गई है कि वह डिवाइस को पावर सोर्स में प्लग रखें.

फेशियल एक्सप्रेशन की मदद से यूज़र्स फोन में स्क्रॉलिंग, होम पेज, सेटिंग और नोटिफिकेशन जैसे कई सारे स्मार्टफोन फीचर्स को कंट्रोल कर सकेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि ये फीचर अभी बीटा मोड में है, और कहा जा रहा है कि विकलांग यूज़र्स के लिए बहुत कामका साबित होगा.

इसे भी पढ़ें : Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

इसे भी पढ़ें : Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

इसे भी पढ़ें : Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

इसे भी पढ़ें : SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

इसे भी पढ़ें : Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।