kohramlive desk : नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (National Monetisation Pipeline) को लेकर राहुल गांधी की लगातार आलोचना पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तिलमिला गई हैं। उन्होंने बुधवार को राहुल पर जमकर हमला किया। एक सवाल के जवाब में सीतारमण ने कहा, ”क्या वह (राहुल गांधी) मौद्रिकरण को समझते हैं। वह कांग्रेस थी जिसने देश के संसाधनों को बेचा और उसमें रिश्वत प्राप्त की। ” उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 8,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे का मौद्रिकरण किया, 2008 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए अनुरोध प्रस्ताव आमंत्रित किया गया था।
6 लाख करोड़ NMP की घोषणा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को छह लाख करोड़ रुपये की एनएमपी की घोषणा की थी। इसके तहत यात्री ट्रेन, रेलवे स्टेशन से लेकर हवाई अड्डे, सड़कें और स्टेडियम का मौद्रिकरण शामिल हैं।
तीन-चार उद्योगपतियों को दिया जा रहा उपहार
राहुल गांधी ने कहा है कि इन संपत्तियों को बनाने में 70 साल लगे हैं और इनमें देश की जनता का लाखों करोड़ों रुपये लगे हैं। अब इन्हें तीन-चार उद्योगपतियों को उपहार में दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ हम निजीकरण के खिलाफ नहीं है। हमारे समय निजीकरण विवेकपूर्ण था। उस समय रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण संपत्तियों का निजीकरण नहीं किया जाता था। जिन उद्योगों में बहुत नुकसान होता था, उसका हम निजीकरण करते थे।’’
सबसे पहले ईमान बेचा और अब…#IndiaOnSale
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 25, 2021
Read more: जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती… पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप
Read more:अफगानिस्तान से भारत आने वाले ई वीजा अनिवार्य
Read more:डॉक्टर पर अंधाधुंध फायरिंग, साथ जा रही नर्स ने मौके पर तोड़ा दम
Read more:कोलकाता से गया जा रही यात्री बस से भारी संख्या में बम बरामद
Read more:अफगानिस्तान के पूर्व मंत्री पिज्जा डिलीवर करने को मजबूर
Read more:अनलॉक-6 : बिहार में अब सबकुछ खुलेगा, नई गाइडलाइन जारी
Read more:बिहार में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, इतने चरण में होगा चुनाव
Read more:जाति जनगणना पर पीएम मोदी से मिला बिहार प्रतिनिधिमंडल
इसे भी पढ़ें : 6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…
इसे भी पढ़ें : लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…
इसे भी पढ़ें : 30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा
इसे भी पढ़ें : CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें






