Kohramlive : दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के साथ साये के तरह रहने वाले उनके करीबी दोस्त शांतनु नायडू ( Shantanu Naidu ) को टाटा ग्रुप में एक नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें टाटा ग्रुप की ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर और स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव का प्रमुख बनाया गया है। इस पोस्ट के मिलने के बाद उन्होंने लिंकडइन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया हैं। नायडू ने लिखा कि ” मुझे आप सबको बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर, हेड स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव के तौर पर नई शुरुआत कर रहा हूं। मुझे आज भी याद है जब सफेद शर्ट और नेवी पेंट्स पहने मेरे पापा टाटा मोटर्स के प्लांट से आते थे तो मैं खिड़की पर उनकी राह देखता था। जिंदगी यहां से शुरू हुई थी वहीं आ गई।
रतन टाटा के साथ 2018 में शांतनु नायडू ने शुरू किया था काम (Shantanu Naidu)
शांतनु नायडू ने साल 2018 में रतन टाटा की असिस्टेंट के तौर पर काम करना शुरू किया था। रतन जी टाटा उन्हें हर जगह अपने साथ ले जाते थे और उन्हें अपना बेस्ट फ्रेंड भी कहते थे। रतन जी टाटा के निधन के समय भी शांतनु नायडू साए की तरह उनके साथ मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…














