kohramlive desk : उत्तर प्रदेश के अयोध्या को दुलहन की तरह सजाया गया है। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम की नगरी को 12 लाख दीयों से सजाया गया, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। ढलते हुए सूरज के साथ अयोध्या दीपकों की रोशनी के साथ जगमगाने लगी है।

12 लाख दीयों को जलाने के लिए 36 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल हुआ इसमें राम की पैड़ी पर 9 लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में 3 लाख दीपक प्रज्जवलित किए गए। यह आयोजन बुधवार किया गया। आपको बता दें की दीपोत्सव में हर वालंटियर को लगभग 75 दीए जलाने का लक्ष्य दिया गया है। पूर्वाह्न नौ बजे से घाटों पर वालंटियर अपने घाटों पर मुस्तैद रहे और सुनिश्चित पैटर्न पर दीए लगाने का कार्य शुरू कर दिया।
अयोध्या में दीपोत्सव के पांचवें संस्करण में नौ लाख 54 हजार जलते दीपों का वर्ल्ड रिकार्ड बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम हर वर्ष नई बुलंदियों को छू रहा है। भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के साथ यहां पर्यटन के अवसर तेजी से बढ़ेंगे।

रामजन्म भूमि परिसर में 51 हजार दीए जलाए गए। इस बार दीयों की गिनती के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। 32 टीमों ने मिलकर 12 लाख दीयों को जलाया। सरयू नदी के तट पर दीपकों की लंबी श्रृंखला जगमगा रही है। अयोध्या के इतर देश के अलग-अलग हिस्सों में मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। बड़ी संख्या में लोग इस खास मौके पर जुटे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में भगवान राम का किरदार निभा रहे कलाकार का सांकेतिक राजतिलक किया। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम 5 वर्ष पहले शुरू किया था और तब से लगातार ये आयोजन अपनी नई ऊंचाईयों को छूता दिखाई दे रहा है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने अयोध्या में भगवान राम की शोभा यात्रा को रवाना किया।
#Diwali | Earthern lamps lit up on the bank of Saryu river in Ayodhya as part of the Deepotsav celebration pic.twitter.com/5wZQXtJyP3
— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021
उधर, कार्यक्रम स्थल पर भगवान राम और माता जानकी हेलिकॉप्टर से पहुंचें। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। राम और सीता की आरती कर भगवान का राजतिलक किया। श्रीराम 14 साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे तो उनके स्वागत में दीपोत्सव का आयोजन हुआ था। जिस प्रकार उस दिन भगवान राम के स्वागत में अयोध्या में दीपोत्सव हुआ था। दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए 500 ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान पहली बार एरियल ड्रोन शो हुआ। जिससे इसकी भव्यता और आकर्षण कई गुना बढ़ गई।
12 लाख दीयों को जलाकर दीपमाला पूरे जगत को प्रकाशित कर रही है, ये केवल एक विश्व रिकॉर्ड नहीं है बल्कि पूरे विश्व को भगवान राम की मर्यादा का संदेश है: अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी https://t.co/yUoSs1LNXS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2021
#WATCH | Ambassadors of Vietnam, Kenya and Trinidad and Tobago to India perform ‘Rajtilak’ of artists playing characters of Lord Ram, Lord Laxman and Goddess Sita during Diwali celebrations in Ayodhya pic.twitter.com/WMKOhDV3qm
— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021
#WATCH CM Yogi Adityanath garlands artists playing characters of Lord Ram, Lord Laxman and Goddess Sita during Diwali celebrations at Ayodhya pic.twitter.com/vVeyD4HW01
— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021
Artists playing the characters of Lord Ram, Lord Laxman and Goddess Sita arrive in Ayodhya by a helicopter for #Diwali celebrations; CM Yogi Adityanath also present pic.twitter.com/IQgTKVM1Xt
— ANI UP (@ANINewsUP) November 3, 2021




