spot_img

नक्सलियों के नापाक मंसूबो को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : नक्सल प्रभावित कोल्हान क्षेत्र में एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने समय रहते नाकाम कर दिया है।टोकलो और कुचाई थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगलों में चलाये गये संयुक्त अभियान में करीब 14 IED बम, देसी हैंड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर और पटाखा पाउडर बरामद किये गये। बम निरोधक दस्ते ने इन्हें मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। मिली गुप्त सूचना के आधार पर, झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ 60 बटालियन, कोबरा और झारखंड जगुआर की टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया। जानकारी थी कि भाकपा माओवादी के शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा, अनमोल, असीम मंडल, जयकांत जैसे नेताओं के दस्ते क्षेत्र में सक्रिय हैं और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे थे। जंगल में गहराई तक खोजबीन के बाद सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा पूर्व में प्लांट किये गये विस्फोटक मिले। हर IED का वजन करीब 2 किलो था, जिन्हें छिपाकर सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की तैयारी थी। चाईबासा SP के अनुसार, यह अभियान सिर्फ एक बरामदगी नहीं, बल्कि एक बड़ी संभावित त्रासदी को टालने की कार्रवाई थी। आगे भी सघन तलाशी जारी रहेगी।

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।