spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना से प्रभावित सेक्‍टरों को मिलेगी 1.1 लाख करोड़ की लोन गारंटी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • वित्‍त मंत्री निर्मना सीता रमण ने की घोषणा, इस योजना में 50,000 करोड़ स्‍वास्‍थ्‍य सेक्‍टर के लिए रखे गए हैं

 नई दिल्ली : कोरोना के कारण संकट में फंसी अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने के लिए मोदी सरकार ने एक और राहत पैकेज का एलान किया है। इसमें कोरोना से प्रभावित सेक्टरों और हेल्थ सेक्टर पर फोकस किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण ने कोविड से प्रभावित सेक्टरों के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना की घोषणा की है। स्वास्थ्य सेक्टर के लिए 50,000 करोड़ रुपये रखे गए। दूसरे सेक्टर्स के लिए 60,000 करोड़ रुपये के लोन गारंटी की घोषणा की गई है। हेल्थ सेक्टर के लिए निर्धारित 50 हजार करोड़ रुपये नॉन मेट्रो मेडिकल इंफ्रा पर खर्च किए जाएंगे।

छोटे उद्योगों के लिए इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम

वित्त मंत्री ने छोटे उद्योगों को सहारा देने के लिए इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) के लिए फंडिंग में इजाफा करने की घोषणा की है। अभी ये स्कीम 3 लाख करोड़ रुपये की है। इसे बढ़ाकर 4.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस स्कीम के तहत अब तक एमएसएमई, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को 2.69 लाख करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है।

25 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन के माध्यम से दिए जाने वाले लोन के लिए क्रेडिट गारंटी स्कीम की भी घोषणा गई है। ये एक नई स्कीम है। इसके तहत कॉमर्शियल बैंक के एमएफआई को दिए गए नए और मौजूदा लोन के लिए गांरटी दी जाएगी. इस योजना से 25 लाख लोगों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है।

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का विस्तार

आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना का विस्तार 31 मार्च 2022 तक कर दिया गया है। इस योजना के तहत सरकार 1000 कर्मचारियों की स्ट्रेंथ वाली कंपनियों में पीएफ का नियोक्ता और एम्प्लॉई दोनों का हिस्सा केंद्र सरकार भरेगी। 1000 से अधिक एम्प्लॉई वाली कंपनियों में पीएफ के लिए एम्प्लॉई का हिस्सा 12% सरकार वहन करेगी। इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई स्कीम लॉन्च की गई थी. अब पीएलआई स्कीम की अवधि को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अब इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए पीएलआई स्कीम 2021-22 से लेकर 2025-26 तक रहेगी।

इसे भी पढ़ें :मायावती का बड़ा एलान: BSP जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेगी

इसे भी पढ़ें : #DELHIUNLOCK-5 शादी में शामिल होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी, जानें और क्या हुए बदलाव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...