Kohramlive : पांच दिन बाद सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनकी हालत में पहले से सुधार हो रहा है। पत्नी करीना कपूर लीलावती अस्पताल उन्हें लेने पहुंची है। यहां याद दिला दें कि बीते 16 जनवरी को घर में घुसकर एक बदमाश द्वारा उनपर हमला किया गया था। आधी रात वे ऑटो से अस्पताल पहुंचे थे। इस हमले में उनके हाथ, गर्दन और रीढ़ की हड्डी में चोट आई थी। उनकी रीढ़ से चाकू का टुकड़ा भी निकला था। फिलहाल वे पहले से बेहतर है।
मामले में पुलिस ने एक संदेही गुनहगार शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद को ठाणे से अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है और अवैध तरीके से भारत में घुसा है। 30 साल का शहजाद चोरी करने के इरादे से सैफ अली खान के घर में घुसा था।








