Kohram live desk : अगर आप कभी किसी रेगिस्तान में गए होंगे तो आपने देखा होगा दूर तक फैला बंजर क्षेत्र, जहां सिर्फ रेत ही रेत नज़र आता है। यहां बारिश बहुत कम होती है और सूरज अपनी सारी गर्मी इन रेगिस्तानों में छोड़ देता है। रेगिस्तान का नाम सुनकर भी हमारे मन में यही ख्याल आता है कि वहां गर्मी ही होगी लेकिन आपकी ये सोच बदलती हुई नज़र आती है जब आपको पता चलता है कि दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान अफ्रीका के सहारा मरुस्थल में बर्फवारी हुई।
आपको शायद पहली बार में भरोसा ही न हो। लेकिन ये सच है। नारंगी रंग के दूर – दूर तक फैले रेगिस्तान में आपको बर्फ की चादर बिछी नज़र आएगी।अल्जीरिया के ऐन सेफरा टाउन में इस बार 16 इंच तक की बर्फबारी हुई है। पिछले 37 साल में यह तीसरी मौका है जब इस टाउन में बर्फबारी का नजारा देखने को मिला है।
Snow in the Sahara desert? A rare winter storm covered red dunes in inches of snow https://t.co/65j7pcRFDA pic.twitter.com/Dg203do0OQ
— CNA (@ChannelNewsAsia) January 9, 2018
बताया जाता है कि टाउन में एक से दो इंच की बर्फबारी हुई जबकि टाउन के बाहर 16 इंच तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई. सहारा में बर्फबारी बहुत कम देखने को मिलती है। यहां पर गर्मी के समय तापमान अक्सर 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जाता है।
image : gk source
इसे भी पढ़ें :#Education Minister रमेश पोखरियाल की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती
इसे भी पढ़ें : #Ranchi: 7 इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर इधर से उधर, जानिए कौन कहां गए…












