नई दिल्ली : शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक पंडित जसराज का 90 साल की उम्र में निधन हो गया. पंडित जसराज का सोमवार को अमेरिका में निधन हुआ. उन्होंने अमेरिका के न्यू जर्सी में अंतिम सांस ली. पंडित जसराज के निधन से संगीत जगत शोक की लहर है.
28 जनवरी 1930 को जन्मे पंडित जसराज को संगीत विरासत में मिली थी. उनका जन्म ऐसे परिवार में हुआ था, जिसकी चार पीढ़ियां संगीत से जुड़ी रहीं. चार साल की उम्र में ही पंडित जसराज के सर से पिता का साया उठ गया था. उनके पालन-पोषण बड़े भाई पंडित मणिराम की देख-रेख में हुआ.












