Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद, समाजसेवी और समर्पित शिक्षक डॉ ललन प्रसाद की छठी पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। सिंहपुर स्थित Dr. Lalan Babu Kasturba Gandhi High School सह Ideal Public School Singhpur में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. ललन प्रसाद ने अपना पूरा जीवन शिक्षा के प्रसार और समाज के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया। उन्होंने क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत को समझते हुये कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की, जिससे आज भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को संवार रहे हैं। लोगों ने कहा कि यह उनकी दूरदर्शी सोच और समर्पण का ही परिणाम है कि उनके द्वारा स्थापित विद्यालय आज भी ज्ञान की मशाल जलाये हुये हैं। श्रद्धांजलि सभा में विद्यालय के संस्थापक सदस्य अरविंद सिन्हा, पूर्व शिक्षक सह समाजसेवी विकास यादव, मुखिया प्रतिनिधि मौलाना हेलाल अख्तर, प्रबंधक चंदन कुमार, प्राचार्या डॉ. ममता कुमारी, शिक्षक सुग्रीव रजक, सुधीर पांडेय, मौलाना हाफिज और अखिलेश दांगी ने डॉ. ललन प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उनका व्यक्तित्व सरल, प्रेरणादायी और समाज के प्रति समर्पित था। उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव माना और जीवनभर उसी दिशा में कार्य करते रहे। कार्यक्रम में संस्थापक सदस्य महेश्वरी मेहता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर रक्षेपाल सिंह, महेंद्र कुमार, पंकज दांगी, मनोज कुमार, रामचंद्र रजक, कमलेश कुमार कमल, केशव सिंह, भोलानाथ दांगी, मुकेश सिंह, पप्पू गुप्ता, कृष्णा राणा, मो. सयुम, सुभाष केशरी, ललिता कुमारी, सुप्रिया कुमारी, अनिता कुमारी, मो. इश्तेखार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
याद आयें शिक्षाविद डॉ. ललन प्रसाद… जानें क्यों
Date:

अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें
Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...
प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो
Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...
JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...
झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें
Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...
7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका
7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S



