kohramlive desk : NEET UG 2021 की काउंसलिंग शुरू कर दी गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर NEET UG राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की है। राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण/भुगतान प्रक्रिया 24 जनवरी, 2022 तक जारी रहेगी।
काउंसलिंग 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों, सभी डीम्ड/केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ESIC/AFMS संस्थानों, AIIMS और JIPMER कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से NEET UG काउंसलिंग शेड्यूल की जांच कर सकते हैं।
1- रजिस्ट्रेशन और भुगतान
राउंड 1- 19 से 24 जनवरी, 2022 तक
राउंड 2- 9 से 14 फरवरी 2022 तक
मॉप अप राउंड- 2 मार्च से 7 मार्च 2022
2- चॉइस फीलिंग और लॉगिंग
राउंड 1- 20 से 24 जनवरी, 2022
राउंड 2-10 से 14 फरवरी, 2022
मॉप अप राउंड- 3 से 7 मार्च 2022
3- सीट आवंटन की प्रक्रिया
राउंड 1- 27 और 28 जनवरी, 2022
राउंड 2- 17 और 18 फरवरी 2022
मॉप अप राउंड- 10 मार्च और 11 मार्च 2022
4- सीट आवंटन परिणाम
राउंड 1- 29 जनवरी, 2022
राउंड 2- 19 फरवरी, 2022
मॉप अप राउंड- 12 मार्च 2022
5- कॉलेज को रिपोर्ट करना
राउंड 1- 30 जनवरी से 4 फरवरी
राउंड 2- 20 से 26 फरवरी 2022
मॉप अप राउंड- 13 से 19 मार्च 2022
जानें- कैसे करना है आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- ‘UG Medical counselling’ लिंक पर क्लिक करें।
- ‘New registration’ लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, आवेदन संख्या, माता का नाम और अन्य डिटेल्स भरें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड रजिस्ट्रर ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा।
- लॉग इन करें और NEET काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
- निर्देशों के अनुसार स्कैन की गई फोटोज को अपलोड करें।
- अब आवेदन फीस भरें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का एक प्रिंटआउट लें।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
- नीट पीजी 2021 मार्कशीट
- नीट पीजी 2021 एडमिट कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाण पत्र (कक्षा 12 की मार्कशीट और कक्षा 10 की मार्कशीट)
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- आधार कार्ड और एक अन्य आईडी प्रूफ
NEET 2021 काउंसलिंग 89,395 MBBS, 27,948 BDS, 52,720 AYUSH और 603 BVSc और AH सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसके साथ ही नीट काउंसलिंग के जरिए BSc नर्सिंग और BSc लाइफ साइंस कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : नौकरी से निकाला तो मालिक के साथ कर डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Reliance Jio ने समय से पहले किया स्पेक्ट्रम का भुगतान, 30,791 करोड़ रुपये चुकाए
इसे भी पढ़ें : जिसे भईया बोलती, उसी ने दोस्तों संग की दरिंदगी
इसे भी पढ़ें : मैं तुम्हारे बिना रह सकता हूं …और नाबालिग प्रेमिका को दे दी खौफनाक मौत
इसे भी पढ़ें : गंडक में डूबी नाव, 24 लोग थे सवार…देखें…
इसे भी पढ़ें : बीच सड़क हुआ पत्नी को लेबर पेन, देखिये फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : बिकिनी पहनकर पूल में उतरीं Janhvi Kapoor, पानी में दिए किलर पोज
इसे भी पढ़ें : घूस लेते धरा गये एग्जीक्यूटिव अफसर, पूछताछ में बोले…






