कोहराम लाइव डेस्क : देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक की डिजिटल सर्विस को लेकर नया मामला सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक के IT इंफ्रा के ऑडिट के लिए प्रोफेशनल ऑडिट कंपनी की नियुक्ति कर दी है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि हाल में बैंक का IT प्लेटफॉर्म कई बार बंद हो गया था।
RBI ने मांगी थी रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार, RBI ने पहले ही IT इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक रिपोर्ट मांगी थी। इसी रिपोर्ट के बाद बैंक के इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच के लिए एक थर्ड पार्टी को नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल में कई बार बैंक की IT सेवाएं बंद हो गई थीं। इसके बाद रिजर्व बैंक ने HDFC बैंक पर नए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड जैसी डिजिटल सेवाओं को लांच करने पर रोक लगा दी थी। यह रोक अब भी जारी है।
इसे भी पढ़ें : NASA की Executive Chief बनीं Indian मूल की भव्या
संतुष्ट होने पर हटाई जा सकती है रोक
RBI इस रोक को तब हटाएगा, जब वह बैंक की सेवाओं से संतुष्ट होगा। रिजर्व बैंक इस बात की जांच कर रहा है कि हालिया मामलों के बाद क्या बैंक ने अपने IT इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करके डिजिटल क्षमता बढ़ाई है। 21 नवंबर 2020 को भी बैंक के प्राइमरी डाटा सेंटर में बिजली चले जाने के कारण ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 3 दिसंबर को रिजर्व बैंक ने नई डिजिटल सेवाओं पर रोक लगा दी थी।
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी
HDFC बैंक ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को भी दी है। बताया है कि पिछले दो साल में इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट में आई परेशानी की वजह से RBI ने यह कदम उठाया है। बैंक डिजिटल दिक्कतों से निपटने के लिए शॉर्ट टर्म प्लान ला सकता है।
इसे भी पढ़ें : शादी के लिए महिला-पुरुष की आयु समान करने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब




