spot_img

टाटीसिल्वे में बेकाबू कार का कहर, तीन को रौं’द डाला…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Akhilesh Kumar) : दीपावली पर परिवार के साथ खुशियां बांटने घर लौटे सूरज कुमार साव की जिंदगी सड़क हादसे ने छीन ली। रविवार शाम टाटीसिल्वे के सिल्वे बस्ती के पास तेज रफ्तार वेगनआर कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में सूरज (46) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्णा बैठा और प्रकाश महतो गंभीर रूप से घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अनगड़ा की ओर से टाटीसिल्वे आ रही थी। शाम करीब 7:30 बजे सिल्वे बस्ती के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।

मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई की। आक्रोशित लोग कार में आग लगाने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। कार को जब्त कर थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, कार में तीन महिलायें और दो पुरुष सवार थे। सभी को हल्की चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है। कार रांची के हिंदपीढ़ी की बताई जा रही है। सूरज हरिद्वार की एक निजी कंपनी में काम करता था। पत्नी और बच्चे वहीं रहते हैं। दीपावली पर परिवार और अपनों के बीच त्योहार मनाने टाटीसिल्वे आया था। लेकिन किसी को क्या पता था कि यह उसकी आखिरी घर वापसी होगी।

इसे भी पढ़ें :

बिहार कैबिनेट के 31 बड़े फैसले, DA बढ़ा, छात्राओं को PhD फेलोशिप…

Bihar : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता...

IAS अधिकारियों का प्रमोशन, इस रोज से से बढ़ेगा रुतबा और वेतन…

Bihar : बिहार की प्रशासनिक मशीनरी में बड़ा बदलाव...

रश्मिका-विजय का रोमांटिक अंदाज…

Kohramlive : प्यार जब रिश्ते का नाम ले लेता...

पिता ने ही घों’ट दिया कलेजे के टुकड़े का गला, चुपके से दफना भी दिया…

UP : जिस आंगन में कुछ महीने पहले किलकारियां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: