Kohramlive Desk : भारतीय रेलवे की तरफ से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) स्टेशन पर यात्रियों के लिए स्लीपिंग पॉड (Sleeping Pods) की सुविधा शुरू की गई है। इससे पहले 17 नवंबर 2021 को पश्चिम रेलवे (Western Railway) के मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए एक पॉड होटल शुरू किया गया था। इस तरह मुंबई में शुरू हुई यह दूसरी स्लीपिंड पॉड सर्विस फैसेलिटी है।रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि आरामदायक और किफायती स्टे का ऑप्शन देने के लिए Indian Railways ने यह पहल की है। इसका नाम Namah Sleeping Pods है। रेलवे की तरफ से बताया गया कि CSMT पर मौजूद इस स्लीपिंग पॉड्स (Sleeping Pods) में फिलहाल 40 स्लीपिंग पॉड्स मौजूद हैं। इनमें 30 सिंगल पॉड्स, 6 डबल पॉड्स और 4 फैमली पॉड हैं।इसकी बुकिंग आप ऑनलाइन या काउंटर पर जाकर दोनों तरह से करा सकते हैं।

यात्रियों के रुकने के लिए छोटे कमरे
इस स्लीपिंग पॉड की कुछ तस्वीरें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर भी की हैं।जान लें कि स्लीपिंग पॉड्स (Sleeping Pods) यात्रियों के रुकने के लिए छोटे कमरे होते हैं। इन्हें कैप्सूल होटल भी कहा जाता है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद वेटिंग रूम के मुकाबले इनका किराया कम होता है, लेकिन यहां पर यात्रियों को उनकी जरूरत के हिसाब से सुविधाएं मिल जाती हैं। इनमें एयर कंडीशनर रूम में ठहरने की सुविधा के साथ अन्य कई सुविधाएं जैसे मोबाइल फोन चार्जिंग, लॉकर रूम, इंटरकॉम, डीलक्स बाथरूम और टॉयलेट्स आदि की सुविधा मिलती है।

इसे भी पढ़ें : ‼️ ALERT ‼️ : GPS, मोबाइल और सैटेलाइट सिग्नल आज हो जाएगा बंद! नहीं उड़ सकेंगे Flight, Blackout भी पॉसिबल
इसे भी पढ़ें : हनक ऐसी कि डंपर चढ़ाकर DSP को दिन दहाड़े मार डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें
इसे भी पढ़ें : Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…
इसे भी पढ़ें : आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी
इसे भी पढ़ें : Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…






