spot_img

जमीन कारोबारी के 17 ठिकानों पर रेड, 19.50 लाख रुपये मिले…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कथित अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने गया के चर्चित जमीन कारोबारी और राजद नेता सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव को पटना से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उनकी पत्नी सुनीता देवी, जो गया जिले के डोभी प्रखंड की प्रमुख हैं, और उनके बेटे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पटना स्थित एक फ्लैट से 19.50 लाख रुपये नकद बरामद किये गये हैं।

पत्नी के फ्लैट से नकदी बरामद

जानकारी के अनुसार, EOU ने STF और स्थानीय पुलिस की मदद से भगत यादव को पटना के बेली रोड इलाके से गिरफ्तार किया। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता देवी को बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मां सुखिया अपार्टमेंट के फ्लैट से हिरासत में लिया गया। फ्लैट की तलाशी के दौरान 19 लाख 50 हजार रुपये नकद और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले। टीम ने उनके बेटे को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पूरी कार्रवाई DSP प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में की जा रही है। EOU की अलग-अलग टीमें गया, बोधगया, पटना, औरंगाबाद और झारखंड के चतरा सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। गया के SSP सुशील कुमार ने भी छापेमारी की पुष्टि की है।

करीब 200 एकड़ जमीन का साम्राज्य खड़ा करने का आरोप

भगत यादव पर करोड़ों रुपये की कथित बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इस संबंध में दिये गये आवेदन में दावा किया गया है कि उन्होंने अपनी पत्नी, बेटे, कंपनियों और सहयोगियों के नाम पर जमीन, फ्लैट तथा अन्य संपत्तियां खरीदी हैं। शिकायत में जमीन पर कब्जा, रंगदारी और अन्य कथित गतिविधियों के जरिये करीब 200 एकड़ जमीन का साम्राज्य खड़ा करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में भगत यादव के खिलाफ बिहार और झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज 23 प्राथमिकी का भी जिक्र किया गया है। इनमें गया जिले के टिकारी, रामपुर, कोतवाली, बोधगया, शेरघाटी, डोभी और बाराचट्टी के अलावा झारखंड के बोकारो, धनबाद, डुमरी और हंटरगंज थानों के मामले शामिल बताये गये हैं। शिकायत में इन मामलों को अपहरण, रंगदारी और जमीन पर कब्जे जैसी कथित गतिविधियों से जोड़ा गया है। EOU की टीमें जमीन की खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री, बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों की जांच और बरामद दस्तावेजों के आधार पर ही कथित बेनामी संपत्ति और अन्य आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें :

रांची में शगुन पाठक और सुनिधि चौहान ने बांधा समां…

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं वर्तमान सरकार...

चतरा में अभियान तेज, प्रचार रथ रवाना…

Chatra : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत...

धामी कैबिनेट ने दी मंजूरी, मानदेय बढ़कर हुआ 10 हजार रुपये…

Kohramlive : उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी की...

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष के पद पर मान्यता रद्द…

Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की...

DGP बोली, अब एक क्लिक में अपराधियों की जीवन कुंडली…

Ranchi : झारखंड पुलिस की अनुसंधान क्षमता और तकनीकी...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में शगुन पाठक और सुनिधि चौहान ने बांधा समां…

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं वर्तमान सरकार...

चतरा में अभियान तेज, प्रचार रथ रवाना…

Chatra : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत...

धामी कैबिनेट ने दी मंजूरी, मानदेय बढ़कर हुआ 10 हजार रुपये…

Kohramlive : उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी की...

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष के पद पर मान्यता रद्द…

Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की...

DGP बोली, अब एक क्लिक में अपराधियों की जीवन कुंडली…

Ranchi : झारखंड पुलिस की अनुसंधान क्षमता और तकनीकी...