spot_img

DGP बोली, अब एक क्लिक में अपराधियों की जीवन कुंडली…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड पुलिस की अनुसंधान क्षमता और तकनीकी दक्षता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर में 21वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस आयोजन का उद्घाटन DGP तदाशा मिश्रा ने किया। 27 से 30 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य की आठ टीमों के 80 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और जवान हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 12 अलग-अलग विधाओं में पुलिसकर्मियों की तकनीकी जानकारी और अनुसंधान कौशल की परीक्षा होगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये DGP तदाशा मिश्रा ने कहा कि बेहतर अनुसंधान से ही अपराधियों को सजा दिलायी जा सकती है। अपराध की बदलती प्रकृति के साथ जांच के तरीकों और तकनीक में भी बदलाव जरूरी है। पुलिस अधिकारियों को IT, साइबर अपराध, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी हासिल करना और आसान होगा। पुलिस ऐसी व्यवस्था विकसित करने की दिशा में काम कर रही है, जिसमें एक बटन दबाते ही संबंधित अपराधी का पूरा प्रोफाइल सामने आ सके।

48 हजार से अधिक मोबाइल नंबर ब्लॉक

DGP तदाशा मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक झारखंड में साइबर अपराध के 11,689 मामले दर्ज किये गये हैं। इन मामलों में पुलिस ने 8,113 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर ठगी में इस्तेमाल किये गये 48,312 मोबाइल नंबर और 9,350 IMEI नंबर ब्लॉक कराये गये हैं। साइबर ठगी के पीड़ितों की सहायता के लिये हेल्पलाइन नंबर 1930 को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। पीड़ितों की ठगी गयी राशि वापस कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिये मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) का इस्तेमाल किया जा रहा है। DGP के अनुसार, इससे पीड़ितों को राशि वापस पाने के लिये लंबी कानूनी प्रक्रिया और अदालत के चक्कर से बचाने में मदद मिलती है। महिला और बाल अपराधों के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख करते हुये DGP ने बताया कि मानव तस्करी के मामलों में 139 महिलाओं और बच्चों को बचाया गया है। पॉक्सो और महिला अपराध से जुड़े 2,746 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गयी है, जबकि 262 मामलों में दोषियों को सजा दिलायी गयी है। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी देते हुये DGP ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक करीब 4,620 एकड़ जमीन पर की गयी अफीम की अवैध खेती नष्ट की गयी है। इस अभियान के दौरान 48 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूकता अभियान भी चला रही है।

फिंगरप्रिंट जांच में NAFIS का इस्तेमाल

एडीजी, CID मनोज कौशिक ने अपराध अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक और फॉरेंसिक साक्ष्यों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से जांच और साक्ष्यों के प्रभावी इस्तेमाल से दोषियों को सजा दिलाने में मदद मिलती है। DGP ने बताया कि अपराधियों की पहचान और जांच को अधिक प्रभावी बनाने के लिये अपराध अनुसंधान विभाग और जिला स्तर पर नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ड्यूटी मीट के जरिये पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक, फॉरेंसिक जांच और वैज्ञानिक अनुसंधान में दक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बदलते अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

फॉरेंसिक साइंस से लेकर डॉग स्क्वायड तक 

पुलिस ड्यूटी मीट में फॉरेंसिक साइंस की लिखित परीक्षा, अपराध अनुसंधान, कंप्यूटर अवेयरनेस, फोटोग्राफी, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और उनकी पैकिंग जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, डॉग स्क्वायड, विस्फोटक का पता लगाने और फिंगरप्रिंट से जुड़े व्यावहारिक एवं मौखिक मुकाबले भी आयोजित किये जायेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की पुलिस ड्यूटी मीट के लिये किया जायेगा। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाली टीमों के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड की टीम तैयार होगी, जो राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

रांची में शगुन पाठक और सुनिधि चौहान ने बांधा समां…

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं वर्तमान सरकार...

चतरा में अभियान तेज, प्रचार रथ रवाना…

Chatra : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत...

धामी कैबिनेट ने दी मंजूरी, मानदेय बढ़कर हुआ 10 हजार रुपये…

Kohramlive : उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी की...

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष के पद पर मान्यता रद्द…

Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की...

फुटबॉल मैदान में जख्मी हुये छात्र की मौ’त…

Lohardaga : जिस फुटबॉल मैदान पर सोनू उरांव ने...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में शगुन पाठक और सुनिधि चौहान ने बांधा समां…

Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं वर्तमान सरकार...

चतरा में अभियान तेज, प्रचार रथ रवाना…

Chatra : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत...

धामी कैबिनेट ने दी मंजूरी, मानदेय बढ़कर हुआ 10 हजार रुपये…

Kohramlive : उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी की...

बंगाल में नेता प्रतिपक्ष के पद पर मान्यता रद्द…

Kolkata : पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की...

फुटबॉल मैदान में जख्मी हुये छात्र की मौ’त…

Lohardaga : जिस फुटबॉल मैदान पर सोनू उरांव ने...