Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में आज PSU सुरक्षा को लेकर हाई लेवल मीटिंग हुई। देवघर, जामताड़ा और लातेहार जिला रणनीतिक केंद्र बना। IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर की अगुवाई में तीनों जिले में PSU (Public Sector Undertaking) से जुड़े अपराधों की बारीक समीक्षा की गई। यह बैठक DGP द्वारा पूर्व में आयोजित 23वीं Onshore Security Coordination Committee के निर्देशों के आलोक में बुलाई गई थी। IG होमकर ने साफ कहा कि “जहां सार्वजनिक संसाधनों पर हमला होगा, वहीं से कार्रवाई की ज्वाला उठेगी। PSU पर हमला, झारखंड की नींव पर हमला है।” PSU अब महज़ संस्था नहीं, राज्य की सुरक्षा प्राथमिकता है। जहां तेल, गैस, खनिज और संचार है, वहीं अब सुरक्षा की नजर और जवाबदेही की जंजीर भी होगी। बैठक में DIG चंदन कुमार झा, SP अमित रेणु, SP नाथु सिंह मीणा, SP पूज्य प्रकाश मौजूद थे। वहीं, दुमका, पलामू, देवघर, जामताड़ा और लातेहार के आला पुलिस अधिकारी, भौतिक और VC माध्यम से जुड़े थे।
मुख्य मुद्दे और निर्देश
- लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें।
- नक्सली/गिरोहों के खिलाफ कठोर धाराओं में केस दर्ज हो।
- आधुनिक तकनीक और डेटा एनालिसिस से जांच हो
- सीमावर्ती राज्यों से इंटरस्टेट कोऑर्डिनेशन जरूरी।
- PSU टर्मिनल/डिपो के पास ढाबों और दुकानों पर CCTV निगरानी अनिवार्य।
- अपराधियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता – कोई ढील नहीं।
Joint Task Force का होगा गठन
- हर जिले में PSU से जुड़े मामलों की जांच के लिये गठित होगी संयुक्त टास्क फोर्स
- क्षेत्रीय IG/ DIG खुद PSU कर्मियों से संपर्क में रहेंगे
- घटनाओं का सीधा पर्यवेक्षण और सख्त मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जायेगी














