Kohramlive : अगर आप भी प्रॉपर्टी खरीदने (Property Buying Tips) की सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी दस्तावेजों की जांच करना बेहद जरूरी है। वर्ना आप भी ठगी के शिकार हो सकते हैं। जैसे..
मदर डीड (Mother Deed) की जांच करें
मदर डीड वह दस्तावेज होता है जिससे पता चलता है कि जमीन या प्रॉपर्टी का असली मालिक कौन है। यह कागज यह भी बताता है कि जमीन कई हाथों से गुजरकर वर्तमान मालिक तक कैसे पहुंची। अगर इसमें कोई गड़बड़ी होती है, तो भविष्य में कानूनी अड़चनें आ सकती हैं।
सेल डीड (Sale Deed) को ध्यान से पढ़ें
सेल डीड (बिक्री पत्र) सबसे जरूरी दस्तावेज होता है। यह साबित करता है कि विक्रेता ने जमीन का स्वामित्व खरीदार को सौंप दिया है। खरीदने से पहले सुनिश्चित करें कि सेल डीड पूरी तरह वैध है और इसे रजिस्ट्री कार्यालय में दर्ज किया गया है।
पुरानी रजिस्ट्री जरूर जांचें
कई बार जमीन पर मालिकाना हक को लेकर विवाद रहता है। ऐसे में पुरानी रजिस्ट्री देखने से पता चलेगा कि जमीन पहले किसके नाम पर थी और क्या सही तरीके से ट्रांसफर हुई थी या नहीं।
जमीन पर कोई कानूनी विवाद तो नहीं?
एन्कम्ब्रेंस सर्टिफिकेट (Encumbrance Certificate – EC) एक ऐसा दस्तावेज है जिससे यह पता चलता है कि जमीन पर कोई लोन तो नहीं चल रहा या कोई कानूनी विवाद तो नहीं है। इसे तहसील या सब-रजिस्ट्रार ऑफिस से प्राप्त किया जा सकता है।
पावर ऑफ अटॉर्नी की जांच करें
कई बार लोग पावर ऑफ अटॉर्नी (PoA) के जरिए प्रॉपर्टी बेचने की कोशिश करते हैं। यानी असली मालिक की गैर-मौजूदगी में कोई और व्यक्ति उसकी तरफ से जमीन बेच रहा होता है। ऐसे मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है और यह जांचना जरूरी है कि PoA असली और वैध है या नहीं।
जोनिंग और नक्शे की जांच करें
आप जिस जमीन या प्लॉट को खरीद रहे हैं, क्या उस पर घर, दुकान या अन्य निर्माण की अनुमति है? इसके लिये जोनिंग नियमों की जांच करना जरूरी है। कई बार लोग रिहायशी इलाके की जमीन को व्यावसायिक बताकर बेचने की कोशिश करते हैं।
जमीन पर कोई अवैध कब्जा तो नहीं?
अगर जमीन पर कोई पहले से काबिज है या उस पर कोई अवैध निर्माण हो चुका है, तो ऐसी प्रॉपर्टी से दूर रहना ही बेहतर है। इसके लिये स्थानीय राजस्व विभाग या तहसील में जाकर जमीन का सत्यापन करें।
सरकारी योजना में तो नहीं शामिल?
यह भी जांच लें कि जिस जमीन को आप खरीदने जा रहे हैं, वह सरकार के किसी विकास प्रोजेक्ट में अधिग्रहित (Acquired) तो नहीं हो चुकी। अन्यथा, बाद में आपको खाली कराना पड़ सकता है।
किसी अनुभवी वकील या एक्सपर्ट से सलाह लें
यदि आप पहली बार प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं, तो किसी रजिस्टर्ड वकील या रियल एस्टेट एक्सपर्ट की मदद लेना बहुत जरूरी है। वह सभी दस्तावेजों की जांच करके यह बता सकता है कि कहीं कोई धोखाधड़ी तो नहीं हो रही।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें
इसे भी पढ़ें : Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…
इसे भी पढ़ें : आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी
इसे भी पढ़ें : Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…






