spot_img

क्वेटा में जोरदार धमाका, अस्पतालों में इमरजेंसी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा मंगलवार को एक बार फिर बम धमाके से दहल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के व्यस्त इलाके में हुये इस विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कम से कम 19 लोग घायल हुये हैं। घायलों को फौरन नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद हालात इतने गंभीर हो गये कि बलूचिस्तान के स्वास्थ्य विभाग ने क्वेटा के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी है। डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को तुरंत ड्यूटी पर हाज़िर होने का आदेश दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर सामान्य आवाजाही चल रही थी, तभी अचानक तेज धमाका होता है और लोग व वाहन उसकी चपेट में आ जाते हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आत्मघाती हमला बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि कोहरामलाइव डॉट कॉम नहीं करता। गौर करने वाली बात यह है कि बीते 4 सितंबर को भी क्वेटा में एक राजनीतिक रैली को निशाना बनाते हुये धमाका हुआ था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा घायल हुये थे।

spot_img

Related articles:

सर्च ऑपरेशन में बड़ी बरामदगी… जानें क्या-क्या

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र...

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख