spot_img

पूर्व CM के पोस्ट के बाद सियासी हलचलें तेज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चायें एक बार फिर खूब जोर-शोर से होने लगी है। पहले सार्वजनिक जीवन से कोसों दूर रहने वाले निशांत अब सार्वजनिक और पारिवारिक समारोहों में एक्टिव दिखने लगे हैं, जिससे उनके राजनीतिक डेब्यू की अटकलें तेज हो गई हैं। पूर्व CM जीतन राम मांझी ने इस चर्चा को और हवा देते हुये सोशल मीडिया पर निशांत का खुलकर सपोर्ट किया। उन्होंने पोस्ट करते हुये लिखा—”डॉक्टर का बेटा डॉक्टर, IAS का बेटा IAS तो काबिल, लेकिन नेता का बेटा नेता बने तो सवाल? राजनीति में निशांत का स्वागत है, हम उनके साथ हैं!” मांझी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कुछ लोगों ने इस तर्क का समर्थन किया, वहीं कुछ ने इसे वंशवाद करार दिया। एक यूजर ने लिखा, “डॉक्टर बनने के लिये परीक्षा देनी होती है, IAS बनने के लिए UPSC पास करना पड़ता है, लेकिन नेता बनने के लिए सिर्फ परिवार का नाम काफी है?” इधर, जब हाल ही में निशांत कुमार से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने न तो साफ इंकार किया, न ही हामी भरी और चुपचाप गाड़ी में बैठकर निकल गये। हालांकि, उन्होंने जनता से अपील करते हुये कहा कि—”मेरे पिता नीतीश कुमार ने 19 सालों में बिहार का खूब विकास किया है। 2025 के चुनाव में उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनायें।”

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...