औरंगाबाद : निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गोह थानेदार (SHO) मनोज कुमार को घूस लेते पकड़ा। मौका पाकर थानेदार से खुन्नस खाये कुछ लोगों ने थानेदार को थप्पड़ भी जड़ दिया। दरअसल कुछ दिन पहले थानेदार ने गिट्टी लोड हाइवा पार करवाने के लिए 30 हजार रुपए महीने की मांग की थी। गिट्टी कारोबारी ने निगरानी में इसकी शिकायात कर दी। जिसके बाद निगरानी ने मामले का सत्यापन कर थानेदार को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। लोगों का आरोप है कि थानेदार लगातार हाइवे से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली करता था।
इसे भी पढ़ें :वैक्सीनेशन को छोड़ पोलियो को मिली प्राथमिकता, जानिये…
इसे भी पढ़ें :बेटी की हरकतों से तंग आकर मां ने उठाया ये कदम…







