- नीलामी की बोलियां 6 जनवरी 2021 को खोली जाएंगी
कोहराम लाइव डेस्क : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ट्रस्ट) सहित तीन स्ट्रेस्ड खातों की बिक्री के लिए रखा है। इनका कुल बकाया लगभग 34.50 करोड़ है। पीएनबी ने एक नीलामी नोटिस में स्पष्ट किया है, ‘हम एआरसीएस / एनबीएफसी / अन्य बैंकों / एफआई आदि को बिक्री के लिए तीन खाते रखने का इरादा रखते हैं, जो नियामकीय दिशा-निर्देशों के अनुसार, बैंक की नीति में निर्धारित शर्तों पर है।
इसे भी पढ़ें :काबुल University attack के Mastermind को फांसी की सजा
बिक्री का प्रोसेस
तीनों खाते मंगलम ऑयल इंडस्ट्रीज के बकाया राशि, 10.77 करोड़, एलायंस फाइबर्स लिमिटेड (एएफएल) 18.31 करोड़) और बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ट्रस्ट) (5.41 करोड़) हैं। मंगलम ऑयल इंडस्ट्रीज और अलायंस फाइबर्स अहमदाबाद से बाहर है और तीसरा रायपुर में स्थित है। बिक्री की प्रक्रिया बैंक के स्ट्रेस्ड एसेट्स टारगेटेड रेजोल्यूशन एक्शन डिवीजन द्वारा की जा रही है। पीएनबी ने कहा कि 6 जनवरी 2021 को नीलामी की बोलियां खोली जाएंगी। बैंक अपने विवेकाधिकार पर बिना किसी कारण बताए बिक्री के लिए पेश किए गए खाते को वापस ले सकता है।
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान में पकड़ा गया मुंबई Terror attack का Mastermind लखवी








