spot_img

BRICS फोरम में PM मोदी का बड़ा संदेश… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को BRICS बिजनेस फोरम में PM नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को लेकर बड़ा संदेश दिया। फोरम में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई देशों के नेता और कारोबारी शामिल हुये। PM मोदी ने कहा कि दुनिया में व्यापार बाधायें बढ़ रही हैं, लेकिन भारत आर्थिक पुल बनाने में जुटा है। 2014 से भारत करीब 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर चुका है। PM मोदी ने कहा कि 2006 में चार देशों से शुरू हुआ BRICS अब सदस्य और साझेदार देशों को मिलाकर 21 देशों का परिवार बन चुका है। BRICS देश दुनिया की करीब 50% आबादी, 40% GDP और 25% से ज्यादा वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं। PM मोदी के मुताबिक, इन देशों की संयुक्त GDP बाकी दुनिया की तुलना में करीब दोगुनी रफ्तार से बढ़ी है।

भारत की ताकत पर भी गिनाईं उपलब्धियां

PM मोदी ने कहा कि भारत ने ऊर्जा से लेकर तकनीक तक सप्लाई चेन को मजबूत और भरोसेमंद बनाया है। सड़क, रेलवे, बंदरगाह और एयरपोर्ट का तेजी से विस्तार हो रहा है। सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, महत्वपूर्ण खनिज, जहाज निर्माण और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भी नई क्षमता तैयार की जा रही है। प्रधानमंत्री ने UPI को भारत की बड़ी डिजिटल उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के रियल टाइम डिजिटल भुगतानों में करीब 50% हिस्सेदारी UPI की है। उन्होंने कहा कि भारत व्यापारिक बाधायें घटाने और कारोबार के नये  अवसर बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

स्टार्टअप और MSME पर खास फोकस

भारत की BRICS अध्यक्षता में कृषि, स्वास्थ्य, कौशल और स्मार्ट ग्रिड जैसे क्षेत्रों में नए सहयोग नेटवर्क बनाये गये हैं। स्टार्टअप और MSME को बढ़ावा देने के लिए BRICS Incubator Network, MSME Portal और Startup Innovation Fund जैसी पहल शुरू की गई हैं। PM मोदी ने कहा कि वैश्विक व्यापार तभी बढ़ेगा, जब समुद्री मार्ग सुरक्षित, सप्लाई रूट खुले और नाविक सुरक्षित रहें। भारत नौवहन की स्वतंत्रता का मजबूत समर्थक है। महिला कारोबारियों की भागीदारी पर भी PM ने जोर दिया। उन्होंने बताया कि BRICS महिला बिजनेस गठबंधन की बैठक में करीब 200 महिला कारोबारी नेता शामिल हुईं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

हवा में फेल हुआ विमान का एक इंजन, फिर…

Delhi : प्रयागराज से नई दिल्ली आ रहे एलायंस...

CMPFO में 3.64 करोड़ रुपये के फर्जी पेंशन दावों का खेल…

Dhanbad : कोयला खान भविष्य निधि संगठन यानी CMPFO...

पूर्व मंत्री के बेटे ने खुद को मा’र ली गो’ली…

Kohramlive : हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री दिवंगत जसविंदर...

“बस 51 कदम चलिये…” और पलभर में 10 लाख के जेवर गायब…

Dumka : दुमका शहर में ठगी का ऐसा तरीका...

नितिन गडकरी ने लॉन्च किया ‘वनटैग’…

Delhi : FASTag यूजर्स के लिये बड़ी राहत की...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हवा में फेल हुआ विमान का एक इंजन, फिर…

Delhi : प्रयागराज से नई दिल्ली आ रहे एलायंस...

CMPFO में 3.64 करोड़ रुपये के फर्जी पेंशन दावों का खेल…

Dhanbad : कोयला खान भविष्य निधि संगठन यानी CMPFO...

पूर्व मंत्री के बेटे ने खुद को मा’र ली गो’ली…

Kohramlive : हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री दिवंगत जसविंदर...

“बस 51 कदम चलिये…” और पलभर में 10 लाख के जेवर गायब…

Dumka : दुमका शहर में ठगी का ऐसा तरीका...

नितिन गडकरी ने लॉन्च किया ‘वनटैग’…

Delhi : FASTag यूजर्स के लिये बड़ी राहत की...