कोहराम लाइव डेस्क : सरकारी, अर्ध सरकारी और सभी प्राइवेट संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। अब उन्हें अपने पीएफ बैंलेंस की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए यूएएन यानी यूनिवर्सल यूनिक नंबर की अनिवार्यता नहीं है। गौर तलब है कि ईपीएफओ (Employees’ Provident Fund Organisation) प्रत्येक खाताधार को एक UAN नंबर देता है, जिसके जरिये कर्मचारी अपने पीएफ खाते को लॉगिन कर पूरी जानकारी ले सकते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि पीएफ का खाता तो होता है, लेकिन खाताधारक UAN नंबर भूल जाता है। ऐसी स्थिति में भी पीएफ बैलेंस जाना जा सकता है।
Read More : राज्य के इस जिले में लगा नाइट कर्फ्यू, जिला प्रशासन ने लिया फैसला
पीएफ खाते के साथ रजिस्टर होना चाहिए मोबाइल नंबर
यदि किसी कर्मचारी का मोबाइल नंबर EPFO के रिकॉर्ड में पीएफ खाते के साथ लिंक है, तो 011-22901406 नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा। कॉल कटने के चंद सेकेंड बाद ही आपके पास मैसेज आ जाएगा, जिसमें आपका UAN नंबर और खाते में जमा राशि की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
Read More : दूसरी बार पिता बनने जा रहे क्रिकेटर हरभजन सिंह, देखिए पत्नी के साथ तस्वीर
SMS के जरिये भी मिल सकती है जानकारी
कर्मचारियों के पीएफ खाते के बेलैंस की जानकारी के लिए ईपीएफओ मैसेज करने की सुविधा भी देता है। जानकारी पाने के लिए मोबाइल नंबर 77382-99899 पर ”EPFOHO UAN” लिखकर SMS करना होगा। एसएमएस भेजने वाले का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होगा, तो कुछ ही देर में एक मैसेज आ जाएगा, जिसमें खाते में जमा धनराशि की जानकारी होगी।
Read More : राष्ट्रपति कोविंद ने मिर्जापुर के विंध्याचल मंदिर में की पूजा, सीएम योगी रहे मौजूद
प्ले स्टोर से डाउनलोड करें उमंग एप
पीएफ खाते का बैलेंस जानने के लिए प्ले स्टोर या App Store से Umang App डाउनलोड किया जा सकता है। इस App पर कई सरकारी सेवाएं उपलब्ध हैं। इसमें EPFO ऑप्शन में ‘Employee Centric Service’ को सलेक्ट करना होगा। UAN नंबर दर्ज करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसके माध्यम से View Passbook में जाकर बैलेंस चेक किया जा सकता है।




