Giridih : गिरिडीह के बगोदर प्रखंड में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। 7 साल की मासूम बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पंचायत सचिव को पुलिस ने ब्लॉक परिसर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। SDPO धनंजय कुमार राम ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी छोटी बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप लग चुके हैं। घटना के दौरान बच्ची की मां ने मौके पर शोर मचाया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। मामले में FIR दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर सख्त कदम उठाये जायेंगे।















