spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Oppo की Reno14 सीरीज भारत में लॉन्च, AI और स्टाइल एक साथ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तकनीक की दुनिया में एक नई कहानी लिखी गई है। Oppo ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित Reno14 सीरीज लॉन्च कर दी है। आकर्षक डिजाइन, एडवांस्ड AI फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस से लैस ये स्मार्टफोन्स अब सीधे दिलों में उतरने को तैयार हैं। Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G, दो अलग-अलग किरदारों की तरह बाज़ार में उतरे हैं। एक स्टाइलिश और स्मार्ट, दूसरा पावरफुल और प्रीमियम। इनकी बिक्री 8 जुलाई से शुरू हो रही है। इन्हें Amazon, Vijay Sales और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

डिज़ाइन और डिस्प्ले 

Reno 14 Pro में 6.83 इंच LTPS AMOLED फ्लेक्सिबल स्क्रीन मिलेगी। वहीं Reno 14 में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले। दोनों में 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट, और IP66/IP68/IP69 की सर्टिफिकेशन, अंडरवॉटर फोटोग्राफी का खास फीचर मिलेगा।

  • Reno 14 Pro: MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर, 12GB रैम, 512GB स्टोरेज

  • Reno 14: Dimensity 8350 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज

  • Android 15 आधारित ColorOS 15.0.2 पर चलते हैं दोनों डिवाइस

कैमरा 

Reno 14 Pro:
 50MP OIS मेन कैमरा
 50MP अल्ट्रा-वाइड
 50MP टेलीफोटो

Reno 14:
 50MP OIS मेन कैमरा
 8MP अल्ट्रा-वाइड
 50MP टेलीफोटो

दोनों में ही 50MP सेल्फी कैमरा, हर शॉट ‘परफेक्ट शॉट’!

बैटरी

  • Reno 14 Pro: 6,200mAh बैटरी, 80W फास्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग

  • Reno 14: 6,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग

AI फीचर्स

AI फ्लैश फोटोग्राफी, AI लाइव फोटो 2.0, AI बेस्ट फेस और Google Gemini जैसे फीचर्स इसे बनाते हैं आपकी जेब का फोटोग्राफर और डिजिटल असिस्टेंट।

कीमत 

Oppo Reno 14 Pro 5G

  • 12GB + 256GB: ₹49,999

  • 12GB + 512GB: ₹54,999
    (कलर: पर्ल व्हाइट, टाइटेनियम ग्रे)

Oppo Reno 14 5G

  • 8GB + 256GB: ₹37,999

  • 12GB + 256GB: ₹39,999

  • 12GB + 512GB: ₹42,999

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...