नई दिल्ली: देश में इस वक्त कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. दवाईयों और अस्पताल को लेकर लोग काफी परेशान चल रहे हैं. इस बीच लोगों के परेशानी का फायदा उठाते हुए ठग भी काफी ऐक्टिव हो गए हैं. ये ठग दवाईयों और जीवन रक्षक नाम पर लोगों के पैसे लूट रहे हैं. अगर आप भी थोड़ा-सा भी चूकते हैं, तो एकाउंट खाली कर देते हैं.
SBI ने ट्वीट करके दी जानकारी
लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर डिजिटल ट्रांजेक्शन काफी बढ़ रहे हैं. ऐसे में फ्रॉड कॉल की संख्या बढ़ गई है. SBI ने ट्वीट करके लिखा- ‘कृपया भुगतान करने से पहले जिस लाभार्थी के साथ काम कर रहे हैं, उसकी सत्यता की पुष्टि करना सुनिश्चित करें. जालसाज लोग ग्राहकों को चूना लगाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं.’
किसी से शेयर ना करें डिटेल्स
फ्रॉड फोन करके लोगों को दवाईयों और जीवन रक्षक के नाम पर पिन, सीवीवी, ओटीपी और एटीएम नंबर जैसी जानकारी मांग रहे हैं. ऐसे में सावधान रहें. किसी को भी ऐसी जानकारी नहीं दें.
इन बातों का ध्यान रखें
ऑनलाइन बैंकिंग की यूजर करने वाले यूजर्स कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. अकाउंट नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड का नंबर को मोबाइल में शेव नहीं करना चाहिए. ना ही इनकी तस्वीर खींचकर रखनी चाहिए. इससे जानकारी लीक होने का खतरा रहता है. इन सबके अलावा कभी भी पब्लिक इंटरनेट का इस्तेमाल पैसों की लेन देने के लिए नहीं करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें :नाबालिग से गैंगरेप मामले में #ASI दोषी, दोस्तों के साथ मिलकर बनाया था हवस का शिकार
इसे भी पढ़ें :कुदरत का करिश्मा : सूरज की यह तस्वीर देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे आप (देखें फोटो)













