spot_img
spot_img
spot_img

OMG! मां-बाप के पैसे पानी की तरह बहाती है ये लड़की, जानिए क्‍यों करती है ऐसा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : कुछ लोगों को तड़क-भड़क और दिखाऊ लाइफ स्‍टाइल की आदत पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के न्‍यूयार्क से सामने आया है। यहां घर पर रहकर एक लड़की अपने पैरेंट्स के करीब 2 लाख रुपए रोजाना उड़ा देती है। यह लड़की अपनी लैविश लाइफस्टाइल लोगों को सोशल मीडिया के जरिए दिखाती रहती है, जहां उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क की रहनेवाली इस लड़की रोमा अब्देसेलम के टिकटॉक चैनल पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह इस प्लेटफॉर्म पर रेगुलरली वीडियो शेयर करती रहती है। इन वीडियोज में वह अपनी लग्जरी जिंदगी को दिखाती है।  वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव दिखती है।  यहां करीब 76 हजार लोग फॉलो करते हैं। कुछ लोगों को रोमा का लैविश लाइफस्टाइल पसंद आता है, वहीं कुछ लोगों को इससे जलन होती है और वे लोग सोचते हैं कि रोमा बस शो ऑफ कर रही हैं।

खुद को संभालना 9 से 5 का जॉब   

एक बातचीत में रोमा ने कहा- एक महिला के तौर पर खुद का ख्याल रखना अपने आप में एक जॉब है।  महिलाएं 9 से 5 का जॉब कैसे मैनेज कर लेती हैं, इसका मुझे कोई आइडिया नहीं है।  मेरे लिए खुद को संभालना ही 9 से 5 का जॉब है। रोमा बताती है कि जॉब नहीं होने के बादवजूद उन्हें अलार्म सेट करना पड़ता है और उनके पास खाली समय नहीं होता है।  वह रोज कॉफी बाहर से मंगवाती है, ताकि वह वर्कआउट के लिए मूड में आ सकें।  दोपहर में वह दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जाती हैं।

पैरेंट्स की बदौलत है लाइफ स्‍टाइल

रोमा का लाइफस्टाइल उसके पैरेंट्स की बदौलत ही है।  इस बात को भी उसने कबूल किया है कि अगर कोई छोटे काम के लिए भी किसी को हायर किया जा सकता है तो वह खुद उस काम को ना कर के दूसरों से करवाना पसंद करती हैं।  रोमा ने कहा- मुझे खुद से बाल धोना पसंद नहीं है।  इसलिए मैं पैसे देकर किसी और से ये करवा लेती हूं।  वह हफ्ते में कई  बार ऐसा करती है।

सबसे ज्‍यादा खर्च कहां

रोमा सबसे ज्यादा पैसे वार्डरोब को मेंटेंन रखने पर खर्च करती हैं।  उनका मानना है कि उनका वार्डरोब कलेक्शन करीब 15 करोड़ रुपए का होगा। रोमा ने बताया कि वह कपड़ों पर सालभर में करीब 2 करोड़ रुपए खर्च कर देती हैं। एक बार तो इस सोशल मीडिया स्टार ने 1 महीने में करीब 1 करोड़ खर्च कर डाले थे, जिसके बाद उनके पैरेंट्स ने उनका क्रेडिट कार्ड ले लिया था। अब रोमा खुद भी कमाने लगी है। टिकटॉक वीडियोज के जरिए वह महीने के करीब 19 लाख रुपए कमा लेती हैं।

इसे भी पढ़ें : पत्‍थर कारोबारी हीरा भगत के कई ठिकानों पर ED की रेड

इसे भी पढ़ें : BREAKING : अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,