बीच सड़क पर फटा ऑयल टैंकर, बिछ गई लाशें(Video)

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

फ्रीटाउन : शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ऑयल टैंकर फटने से 91 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में हुआ। सिएरा लियोन की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी (NDMA) के कम्युनिकेशन डायरेक्टर मोहम्मद लमराने बाह ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हमारा प्रयास है कि घायलों को बेहतर मेडिकल सर्विस मुहैया कराई जा सके। उन्‍होंने गंभीर रूप से घायलों की हालत को देखकर कहा कि मृतकों की संख्या में बढ़ सकती है। फ्रीटाउन की मेयर यवोन अकी-सॉयर ने बताया कि जानकारी मिली कि फ्यूल लेकर जा रहे एक ट्रक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे यह जानलेवा धमाका हुआ। धमाके के बाद आसपास की कई गाडि़यों में आग लग गई, जिसमें सवार लोगों की भी मौत हो गई।

सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि वह धमाके और मृतकों की खबर सुनकर काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों के परिवार के साथ खड़ी हैं। इन लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Accident : खौफनाक हा’दसा, 17 की मौ’त

नेपाल के रोल्पा जिले से दिल दहला देने वाली खबर(Accident) आई है, जहां एक निजी जीप अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ

Trump : राष्ट्रपति ने सुनाया देखते ही गो’ली मा’रने का फरमान… जानें क्यों

अब शब्दों से निकलकर कार्रवाई की दहलीज पर आ पहुंचा है। इस जंग की आग में घी डाल दिया है अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के ताजा फैसले ने। ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को सा

Nepal : गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा

नेपाल(Nepal) की सियासत में बड़ा झटका सामने आया है। गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने महज 26 दिन में ही इस्तीफा दे दिया। भ्रष्टाचार और संदिग्ध निवेश के आरोपों ने उनकी कुर्सी हिला दी। गुरुंग पर विवादित कारोबारी दीपक भट्टा से

Sunday : आखिर रविवार को ही क्यों मिलता है वीकऑफ? रोचक बातें… जानें

रविवार(Sunday), नाम लेते ही दिल में जैसे ठंडी हवा चलने लगती है। परिवार, आराम, चाय की चुस्की और सुकून का दिन।

India to Nepal : भारत से नेपाल में एंट्री पर अब सख्त नियम, जानें…

भारत(India) से नेपाल जाने वालों के लिये बड़ी चेतावनी है। नेपाल सरकार ने भारतीय(India) नंबर प्लेट वाले वाहनों को लेकर नियम और कड़े कर दिये हैं।