spot_img

ये काम नहीं किया तो सील कर दिये जायेंगे Ranchi के निजी लैब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची उपायुक्त छवि रंजन ने बुधवार को शहर के निजी लैब संचालकों के साथ बैठक की। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर, उप समाहर्ता स्थापना रांची, विभिन्न निजी लैब के संचालक/प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैटक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई और दिशा-निर्देश दिये गये।

क्षमता के अनुसार टेस्टिंग करने का निर्देश

बैठक में सभी लैब संचालकों को अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार कोविड-19 जांच करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कहा कि सभी निजी लैब जांच की संख्या को बढ़ाएं और अपनी क्षमता के अनुसार सैंपल की जांच करें।

क्षमता के अनुसार जांच नहीं करने पर नोटिस

बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा सभी निजी लैब संचालकों से लैब की कैपेसिटी और प्रतिदिन की जाने वाली जांच की जानकारी ली गई। क्षमता से बहुत कम जांच करनेवाले लैब को उपायुक्त ने नोटिस करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। एसआरएल लैब, एस शरण लैब और मेडिका को नोटिस करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। उपायुक्त ने लैब द्वारा जांच की संख्या शून्य दिखाने पर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक जांच करने का निर्देश दिया।

बैकलॉग क्लियर करें, ससमय जांच रिपोर्ट दें

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी निजी लैब संचालकों को बैकलॉग सैंपल जांच क्लियर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की रिपोर्ट देने में देरी ना करें, समय पर जिला प्रशासन के संबंधित सेल और व्यक्ति को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

निजी लैब्स की होगी रैंडम जांच, टेस्ट नहीं करने पर होगा सील

क्षमता से कम जांच और जांच के कार्य में लापरवाही बरतने पर बैठक में निजी लैब संचालकों को उपायुक्त द्वारा जमकर फटकार लगाई गई। उपायुक्त ने कहा कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निजी लैब्स की मजिस्ट्रेट द्वारा रैंडम जांच की जाएगी। लैब बंद होने और सैंपल जांच नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लैब में बनाए इंक्वायरी काउंटर

उपायुक्त छवि रंजन ने निजी लैब संचालकों से कहा कि जांच कराने आने वाले लोगों को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए लैब में इंक्वायरी काउंटर बनाएं ताकि लोग जांच से संबंधित जानकारी आसानी से हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि एसआरएफ आईडी से अगर कोई जांच से संबंधित जानकारी पाना चाहता है तो इसकी भी व्यवस्था काउंटर पर होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टली

इसे भी पढ़ें : पत्नी ने दूसरी महिला संग लिए फेरे, फिर बेटों की देनी चाही बली

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

मांडर में किसने किया ध’माका, हुआ अरेस्ट… जानें कौन

Ranchi : रांची के मांडर थाना क्षेत्र में बीती...